मेगा ऑक्शन से पहले KL Rahul को मिली बड़ी खुशखबरी! प्रेग्नेंट हैं अथिया शेट्टी, अन्ना बनेंगे नाना
KL Rahul, Athiya Shetty announce pregnancy: भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल को आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन नहीं किया गया है। पिछले सीजन में लखनऊ सुपरजाइंट्स की कप्तानी करने वाले केएल राहुल आईपीएल 2025 में किसी नई टीम की तरफ से खेलते नजर आ सकते हैं। मेगा ऑक्शन से पहले केएल राहुल को बड़ी खुशखबरी मिली है।
KL Rahul को मिली बड़ी खुशखबरी!
केएल राहुल ने शुक्रवार यानी 8 नवंबर को बताया कि उनकी पत्नी अथिया शेट्टी बहुत जल्द मां बनने वाली हैं। उनके घर एक नया मेहमान आने वाला है। राहुल ने इस खुशखबरी को अपने इंस्टाग्राम हैंडल के जरिए शेयर करते हुए फैंस को इस बात की जानकारी दी। मौजूदा समय में केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ एक अनौपचारिक टेस्ट में भाग ले रहे हैं, जहां उनका प्रदर्शन अब तक कुछ खास नहीं रहा है।

23 जनवरी 2023 को हुई थी शादी
केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी 23 जनवरी 2023 को हुई थी। यह एक बहुत ही निजी और छोटी सी शादी थी, जो मुंबई के पास के एक फार्म हाउस में हुई थी। अथिया शेट्टी बॉलीवुड अभिनेत्री सुनील शेट्टी की बेटी हैं, जबकि केएल राहुल भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज हैं। दोनों ने लंबे समय तक डेट करने के बाद शादी करने का फैसला किया था।
लंबे समय से आउट ऑफ फॉर्म हैं राहुल
केएल राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ बैंगलोर टेस्ट की पहली पारी में शून्य पर आउट हुए थे, जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 12 रन बनाकर अपना विकेट गंवाया। हालांकि, उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ एक अर्धशतक जरूर बनाया था। लेकिन इसके बाद से ही बल्ले से वह लगातार आउट ऑफ फॉर्म ही रहे है। ऐसे में यह खुशखबरी उनके क्रिकेट करियर में भी नया मोड़ ला सकता है।
केएल राहुल को पसंद करते हैं सुनील शेट्टी
बॉलीवुड के अन्ना और राहुल ससुर सुनील शेट्टी केएल की शानदार बल्लेबाजी और उनकी मानसिक दृढ़ता की सराहना करते रहते हैं। सुनील शेट्टी को प्यार से बॉलीवुड को अन्ना कहा जाता है जिन्हें क्रिकेट से बेहद प्रेम है। अपने पुराने इंटरव्यू में अन्ना ने कहा था कि राहुल को लगातार सफलता मिल रही है और उनका भविष्य और भी उज्जवल होने वाला है।












Click it and Unblock the Notifications