KKR vs RR: जायसवाल को शतक से रोकने के लिए वाइड डालने का प्रयास? आकाश चोपड़ा ने गेंदबाज को फटकारा

केकेआर के गेंदबाजों की जमीर धुनाई करते हुए जायसवाल ने नाबाद 98 रनों की पारी खेली। वह 13 गेंदों में आईपीएल अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी बना गए।

Jaiswal

Yashasvi Jaiswal: राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के पास इस सीजन का दूसरा शतक जड़ने का मौका था। गुरुवार को केकेआर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में जायसवाल ने नाबाद 98 रनों की पारी खेली। जायसवाल का शतक पूरा नहीं होने पर गेंदबाज सुयश शर्मा को लेकर सवाल खड़े हुए हैं।

पूर्व भारतीय खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने कहा है कि जायसवाल को शतक से रोकने के लिए सुयश ने वाइड गेंद डालने का प्रयास किया। इससे निराशा हुई है। चोपड़ा ने ट्विटर पर लिखा कि जायसवाल को शतक से रोकने के लिए वाइड गेंद का प्रयास बहुत खराब बात है।

चोपड़ा ने फिर से 1 ट्वीट किया और लिखा की कल्पना कीजिए कोई पाकिस्तानी गेंदबाज कोहली को शतक से रोकने के लिए वाइड गेंद डाल दे। जो लोग जायसवाल के मामले में चीजों को ठीक बता रहे हैं वही पाकिस्तान के गेंदबाज को मिनटों में ट्रेंड कराएंगे और हाई लेवल का ट्रोलिंग होगा।

हालांकि आकाश चोपड़ा ने सुरेश शर्मा के ऊपर वाइट गेंद डालने का प्रयास करने का आरोप लगाया था। सुरेश शर्मा ने राजस्थान रॉयल्स की पारी का 13वां ओवर डाला था। इसमें उन्होंने एक भी वाइड नहीं फेंकी थी।

13वें ओवर की अंतिम गेंद सुयश ने लेग साइड में डाली थी और यह लेग स्टंप से बाहर कर जा रही थी लेकिन संजू सैमसन ने गेंद की लाइन में आकर उसे डिफेंस के रूप में खेल दिया था। इसके बाद अगले ओवर में जायसवाल को बल्लेबाजी करने का मौका मिल गया।

हालांकि अगले ओवर में जायसवाल चौका ही जड़ पाए। छक्के से उनका शतक पूरा हो जाता लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। वह 98 के स्कोर पर नाबाद लौटे थे। आकाश चोपड़ा के आरोपों में कितनी सच्चाई है, यह तो गेंदबाज ही बता सकता है।

राजस्थान रॉयल्स ने केकेआर से मिले 150 रनों के लक्ष्य को 14वें ओवर में ही हासिल कर लिया। राजस्थान रॉयल्स के लिए जायसवाल की धमाकेदार बल्लेबाजी के अलावा संजू सैमसन के बल्ले से भी रन आए और वह 48 रनों के स्कोर पर नाबाद लौटे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+