IPL में जो कोई विदेशी खिलाड़ी नहीं कर सका, आंद्रे रसेल ने कर दिखाया, ईडन गार्डन्स में रचा इतिहास

KKR vs RR, 53rd Match: अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के पसीने छुड़ाने वाले आंद्रे रसेल ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेले गए मैच में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से धमाल मचाने का काम किया। इस मैच में आंद्रे रसेल ने अपनी बल्लेबाजी से विपक्षी टीम के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी।

आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी (KKR vs RR, 53rd Match)

रसेल ने अपनी पावर हिटिंग के जरिए राजस्थान के गेंदबाजों को लगातार दबाव में रखा। रसेल की आक्रामक बल्लेबाजी के कारण गेंदबाजों को दिशा ही नहीं मिली और उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट्स खेलकर गेंदबाजों का मनोबल तोड़ दिया। एक समय ऐसा लगने लग रहा था कि रसेल अकेले टीम को 200 के पार पहुंचा देंगे और ऐसा ही हुआ। उन्होंने शानदार अर्धशतक पूरा किया और टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

KKR 1

ऐसा करने वाले बने पहले विदेशी खिलाड़ी

आंद्रे रसेल ने राजस्थान के खिलाफ अपनी तूफानी बल्लेबाजी का शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 25 गेंदों में 57 रन बनाए, जिसमें चार चौके और छह छक्के शामिल थे। रसेल ने अपनी पारी में एक बार फिर अपनी शक्ति और बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। जिससे केकेआर की टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुंचने में मदद मिली। खास बात यह रही कि उन्होंने अर्धशतक जड़ते ही कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर अपने 1000 आईपीएल रन पूरे कर लिए। यह उपलब्धि उन्हें इस मैदान पर 1000 रन बनाने वाले पहले विदेशी बल्लेबाज के रूप में मिली है।

आईपीएल में रचा इतिहास

कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर आंद्रे रसेल की बल्लेबाजी हमेशा ही शानदार रही है। 1000 रन बनाने की इस उपलब्धि ने उनकी महत्वता को और भी बढ़ा दिया। रसेल के बाद इस मैदान पर दूसरे स्थान पर सुनील नरेन हैं। नरेन ने इस मैदान पर कुल 672 आईपीएल रन बनाए हैं। इस तरह आंद्रे रसेल ने न केवल मैच को जीतने में अहम भूमिका निभाई, बल्कि आईपीएल इतिहास में भी अपनी खास जगह बना ली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+