KKR vs LSG: निकोलस पूरन मतलब रनों की बारिश, लखनऊ से मिली बड़ी रकम पर खरा उतरा बल्लेबाज
निकोलस पूरन को एक बड़ी राशि के साथ खरीदा गया था और उन्होंने इसे व्यर्थ नहीं जाने दिया। वह लखनऊ सुपर जायंट्स के भरोसे पर खरे उतरे हैं।

KKR vs LSG, Nicholas Pooran: वेस्टइंडीज से आने वाले निकोलस पूरन अपनी तूफानी बैटिंग के लिए जाने जाते हैं और शायद यही कारण है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने आईपीएल में उनको एक बड़ी रकम देकर खरीद लिया। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उन्होंने प्रदर्शन भी करके दिखाया है।
केकेआर के खिलाफ मुकाबले में पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी की और टीम को संकट की स्थिति में बाहर निकाल लिया। उन्होंने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 28 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी जमा दी। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए केकेआर के खिलाफ 176 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया।
इस सीजन पूरन के बल्ले से जो भी रन आये हैं, उनमें दिखा है कि लखनऊ ने बड़ी राशि खर्च कर सही काम किया। उन्होंने दिल्ली के खिलाफ 21 गेंदों में 36 रन बनाये। इसके बाद चेन्नई के खिलाफ 18 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन की पारी खेली। आरसीबी के खिलाफ उन्होंने गदर मचाते हुए 19 गेंदों में ही 62 रन जड़ दिए।
इसके बाद पूरन ने पंजाब किंग्स को भी धोया। इस टीम के खिलाफ उनके बल्ले से 19 गेंदों में 45 रनों की पारी देखने को मिली। हैदराबाद और केकेआर के खिलाफ भी वह अपने तूफानी अंदाज में ही खेले। हैदराबाद के विरुद्ध उनके बल्ले से 13 गेंद में नाबाद 44 और केकेआर के खिलाफ 30 गेंदों में 58 रन आये।
आईपीएल की नीलामी में लखनऊ सुपर जायंट्स ने पूरन को लेने के लिए अपने इरादे दर्शा दिए थे। 16 करोड़ की भारी रकम में पूरन को खरीदा गया। अन्य टीमों की बिड को पीछे छोड़ते हुए सुपर जायंट्स ने बाजी मार ली। सुपर जायंट्स के लिए उन्होंने इस रकम को व्यर्थ नहीं जाने दिया और मौका मिलते ही बल्ले से बड़ा धमाका किया है। उनके अंदर स्ट्राइक रेट के लिए ही लखनऊ ने भरोसा जताया था, वह इस भरोसे पर खरे उतरे हैं।












Click it and Unblock the Notifications