Shah Rukh Khan On Rinku Singh: 'रिंकू सिंह बच्चा नहीं बाप है', जानिए शाहरुख खान ने क्यों कहा ऐसा?
Shah Rukh Khan On Rinku Singh: बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान जितना अपनी एक्टिंग की वजह से लोगों के बीच लोकप्रिय हैं, उतना ही वो अपनी हाजिर जवाबी के कारण भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं। सोशल मीडिया पर भी वो इस वक्त अपने एक खूबसूरत जवाब की वजह से सुर्खियों में हैं और लोग जमकर उनकी सराहना कर रहे हैं।

दरअसल आजकल शाहरुख अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ते हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर Ask SRK Aession चलाया, जिसमें उन्होंने एक फैंस को एक सवाल का ऐसा जवाब दिया, जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वाले उन्हें दोगुनी मोहब्बत से प्रेम करने लग गए हैं।
केकेआर टीम के बच्चे रिंकू सिंह के लिए एक शब्द
दरअसल इस सेशन के दौरान श्रेयस आर्यन नाम के एक व्यक्ति ने शाहरुख से प्रश्न किया कि 'SRK जरा आप एक शब्द अपने केकेआर टीम के बच्चे रिंकू सिंह के लिए कह दीजिए।'
'रिंकू बाप है, बच्चा नहीं है'
जिस पर शाहरुख ने कहा कि 'रिंकू बाप है, बच्चा नहीं है' जिसके बाद तो इस कमेंट्स पर इतने कमेंट्स आए, जिसे देखने के बाद तो शायद शाहरुख भी हैरान रह गए होंगे।
शाहरुख और रिंकू पर फिदा हुए फैंस
इस ट्वीट को 2,380 बार Retweets किया जा चुका है तो वहीं इस पर 22.9K लाइक्स हैं। लोग शाहरुख और रिंकू सिंह की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।
हांग्जू में होने वाली सीरीज का हो सकते हैं हिस्सा
आपको बता दें कि शाहरुख की टीम केकेआर के शानदार प्लेयर रिंकू सिंह ने इन सीजन में भी कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद सबको उम्मीद थी कि रिंकू सिंह को जल्द ही टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।ऐसी खबर है कि उनकी चीन में होने वाले हांग्जू में एशियन गेम्स 2023 के टी-20 मुकाबलों के दौरान भारतीय टीम में एंट्री हो सकती है।
बीसीसीआई की होगी नजरें इनायत?
हालांकि बीसीसीआई ने अधिकारिक घोषणा इस बारे में नहीं की है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इस टूर्नामेंट वो टीम इंडिया की बी टीम भेजेगी,ऐसे में रिंकू सिंह पर उसकी नजरें इनायत हो सकती है।
14 मैचों में 474 रन ठोंके
मालूम हो कि रिंकू सिंह टी 20 के शानदार प्लेयर्स में से एक हैं। आईपीएल 2023 में रिंकू सिंह ने कोलकाता नाइट राइडर्स के तरफ से कुल 14 मैच खेले थे और उसमें 474 रन बनाए थे, जिसमें चार बार पचासा शामिल हैं। रिंकू के अब तक के आईपीएल में 31 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 725 रन स्कोर किया है।
साल 2017 में केकेआर ने रिंकू को खरीदा था
आपको बता दें कि यूपी के अलीगढ़ में जन्मे रिंकू सिंह लेफ्ट हैंडर है। मात्र 16 साल की उम्र में उन्होंने यूपी की 'ए' क्रिकेट से अपना करियर शुरू किया था। वो 2016-2017 में यूपी की रणजी टीम का हिस्सा रहे हैं। साल 2017 में केकेआर ने उन्हें 10 लाख की बेसप्राइस में खरीदा था।












Click it and Unblock the Notifications