शाहरुख खान की KKR की तीन बड़ी गलती! जिनको ठुकराया वो हीरा बन चमके, जानें कौन हैं वो खिलाड़ी
KKR Qualification Scenario: डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में अब तक कुछ खास नहीं रहा है। शाहरुख खान की KKR ने मेगा ऑक्शन पर ही कुछ बड़ी गलतियां कर दी थी जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ रहा है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पिछले सीजन केकेआर ने खिताब जीता था। लेकिन टीम ने अपने कप्तान को ही बाहर कर दिया।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ की राह मुश्किल (KKR Qualification Scenario)
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की राह फिलहाल कठिन है, लेकिन अभी भी उम्मीद जिंदा है। अगर KKR को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो उन्हें आने वाले मुकाबलों को लगातार जीतना होगा। KKR को अब तक 8 मैचों में से 3 में जीत मिली है यानी उन्हें बाकी के मैचों में लगातार जीत की जरूरत होगी। कम से कम 6-7 मैचों में जीत दर्ज करना जरूरी होगा ताकि प्वॉइंट्स टेबल में उनकी स्थिति सुधर सके।

जिनको ठुकराया वो हीरा बन चमके
श्रेयस अय्यर, मिचेल स्टार्क, नीतीश राणा और फिल सॉल्ट जैसे खिलाड़ी पिछले सीजन केकेआर के लिए कमाल का प्रदर्शन देने में सफल रहे थे। लेकिन केकेआर की टीम ने इन चारों ही खिलाड़ी को रिलीज कर दिया। इसके बाद से केकेआर ने अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान बनाया जबकि वेंकटेश अय्यर पर 23 करोड़ 75 लाख खर्च कर दिए, जो केकेआर पर भारी पड़ रहा है।
केकेआर को हो रहा होगा पछतावा!
श्रेयस अय्यर पंजाब किंग्स के लिए कमाल की कप्तानी कर रहे हैं। वहीं बल्ले से भी वह लगातार रन बना रहे हैं। दूसरी तरफ राजस्थान के खिलाफ दिल्ली को मिचेल स्टार्क ने सुपर ओवर में जीत दिलाई। केकेआर को अपने इन खिलाड़ियों को छोड़ना महंगा पड़ रहा है। बता दें कि सोमवार यानी 21 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ 39 रनों से हार का सामना करना पड़ा। यह इस सीजन KKR की पांचवीं हार थी।












Click it and Unblock the Notifications