करोड़पति बनते ही चमकी रिंकू सिंह की किस्मत! बन सकते हैं केकेआर टीम के नए कप्तान
आईपीएल नीलामी से पहले कई टीमों ने अपने प्लेयर्स को रिलीज कर दिया है। उनमें कप्तान भी शामिल हैं। पिछले सीजन केकेआर ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टाइटल जीता था लेकिन उनको भी रिलीज कर दिया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो अय्यर को सैलरी को लेकर कुछ समस्या थी।
केकेआर को अब आगामी सीजन में एक नए कप्तान की आवश्यकता होगी और नीलामी में कुछ अच्छे खिलाड़ी भी टीम में शामिल करने होंगे। ऐसे में सवाल यह उठता है कि टीम का नया कप्तान कौन होगा। किसे इह टीम अपना नया कप्तान बनाने वाली है।

इस मामले को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है और इसे जानने के बाद हैरानी होना भी लाजमी है। कप्तान के लिए एक ऐसा नाम सामने आया है जिसके बारे में किसी ने कल्पना भी नहीं होगी। केकेआर इस बार एक युवा को कप्तान बनाने की योजना पर काम कर रही है।
एक रिपोर्ट के अनुसार रिंकू सिंह को टीम का नया कप्तान बनाया जा सकता है। हालांकि फ्रेंचाइजी की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया है लेकिन रिपोर्ट्स में यही दावा किया जा रहा है। रिंकू सिंह केकेआर के लिए एक फिनिशिर की भूमिका में खेलते हैं और मैच भी जिताए हैं।
गौरतलब है कि इस बार केकेआर की रिटेंशन लिस्ट में सबसे महंगे खिलाड़ी रिंकू सिंह की हैं। रिंकू सिंह को 13 करोड़ की भारी रकम के साथ टीम में रखा गया है। अब उनको कप्तानी देने की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि आईपीएल में कप्तानी करना आसान कार्य नहीं होता।
रिंकू सिंह के अलावा आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती को भी रिटेन किया गया है। वरुण ने दक्षिण अफ्रीका में पांच विकेट हॉल लेकर अपने रिटेंशन को सही साबित कर दिया है। देखना होगा कि ऑक्शन में अब केकेआर की तरफ से किसे टारगेट किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications