स्टेडियम खाली रहने से KKR की निकली हेकड़ी, रातोंरात धड़ाम से गिराये टिकटों के दाम, जानिए लेटेस्ट प्राइस

KKR vs LSG Ticket Price: पैसा छापने के उद्देश्य से केकेआर ने इस बार आईपीएल टिकटों के दाम काफी ज्यादा बढ़ा दिए थे। इस पर कयास लगाये जा रहे थे कि स्टेडियम खाली रहेगा। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के दौरान कुछ यही देखने को मिला। मुकाबले के दौरान आधा स्टेडियम खाली गया।

अब लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 8 अप्रैल को होने वाले मुकाबले से पहले टिकटों के दाम कम किये गए हैं। एक ही मुकाबले में केकेआर प्रशासन को कहानी समझ आ गई। हालांकि टिकट कालाबाजारी के मामले भी सामने आये हैं और कोलकाता पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया था।

kkr vs lsg ticket price

लखनऊ के खिलाफ केकेआर का मुकाबला 6 अप्रैल को होने वाला था, रामनवमी की वजह से अब इसे 8 अप्रैल को स्थानांतरित कर दिया गया है। अब दामों में कमी की बात की जाए, तो जो टिकट 3500 रुपये में बिक रहा था, वह अब 1200 में मिलने लगा है। L1 स्टैंड में टिकट 3500 का मिल रहा था।

टिकटों की कीमत में भारी गिरावट

टिकटों के प्राइस इस कदर कम किये गए हैं, जिसके बारे में किसी ने सोचा भी नहीं होगा। जो टिकट 5000 का मिल रहा था, वह उसकी कीमत अब 1500 रुपये कर दी गई है। इसके अलावा 1800 का टिकट भी मिल रहा है। न्यूनतम टिकट प्राइस अब भी 900 रुपये का ही रखा गया है।

हालांकि इसमें भी कालाबाजारी की आशंका रहेगी। ऑनलाइन बुकिंग के समय फैन्स को टिकट बिके हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों के पास काफी टिकट रहते हैं, तो ऊँचे दामों में बेचे जाते हैं। केकेआर प्रशासन इस समस्या को लेकर क्या करेगा, यह देखने वाली बात होगी।

बढ़ी हुई कीमतों के कारण फैन्स ने किया किनारा

कोलकाता एक ऐसा वेन्यू है, जहाँ टिकट प्राइस आम आदमी की पहुँच से दूर नहीं जाते हैं। इस बार ही ऐसा देखने को मिला है कि रेट्स आसमान छू रहे हैं और लोगों ने पैसा खर्च करना मुनासिब नहीं समझा। ईडन गार्डंस को क्रिकेट का मक्का कहा जाता है और यहाँ के फैन्स मुकाबला देखने के लिए उत्साहित रहते हैं।

लखनऊ के खिलाफ मैच के टिकट प्राइस कम करने से स्टेडियम भरने की उम्मीद की जा सकती है क्योंकि लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका हैं और उनके पास फुटबॉल क्लब मोहन बागन सुपर जायंट भी है। ऐसे में क्लब के काफी फैन्स लखनऊ को सपोर्ट करने के लिए आएंगे। उधर केकेआर के फैन्स भी होंगे, तो स्टेडियम खचाखच भर सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+