3D से भी अगले लेवल का प्लेयर, किरण मोरे ने इस भारतीय युवा को बताया- 4D खिलाड़ी

नई दिल्ली, 4 जून: क्रिकेट मैं वह दिन बीत चुके हैं जब कोई खिलाड़ी केवल एक ही काबिलियत के चलते टीम में लंबे समय तक टिका रह सकता था क्योंकि टी-20 फॉर्मेट में हरफनमौला खिलाड़ियों की डिमांड बहुत ज्यादा रहती है। जरूरी नहीं कि आप एक अच्छे ऑलराउंडर बनने के लिए गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों करना जानते हो, बल्कि जरूरी है कि आपके पास क्रिकेट के अन्य कौशल भी आने चाहिए। जैसे कि कोई अच्छा कप्तान भी हो सकता है और एक अच्छा बल्लेबाज भी। एक बढ़िया विकेटकीपर बेहतरीन फिनिश भी हो सकता है तो वहीं एक विशुद्ध बल्लेबाज गजब का फील्डर भी हो सकता है।

ऑलराउंडर को 3डी खिलाड़ी कह दिया जाता है

ऑलराउंडर को 3डी खिलाड़ी कह दिया जाता है

कुछ खिलाड़ी जो बल्लेबाज, गेंदबाज होने के अलावा ऑलराउंडर भी होते हैं, उनको आज की मॉडर्न भाषा में 3डी खिलाड़ी कह दिया जाता है। 2019 वर्ल्ड कप के लिए जब भारतीय टीम का चयन हो रहा था तब तत्कालीन हेड सेलेक्टर एमएसके प्रसाद ने विजय शंकर के लिए 3D शब्द का इस्तेमाल करके काफी प्रचलित कर दिया था। अब भारत के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज रहे किरण मोरे ने एक खिलाड़ी को 4डी कहा है। किरण ने यह बात और किसी के लिए नहीं बल्कि अपनी कप्तानी में पहली बार गुजरात टाइटंस को खिताब दिलाने वाले हार्दिक पांड्या के लिए कही है।

पर ये खिलाड़ी 4डी है

पर ये खिलाड़ी 4डी है

किरण मोरे ने कहा है कि हार्दिक पांड्या गुजरात टाइटंस की कप्तानी करने के बाद और भी ज्यादा निखरते हुए खिलाड़ी बन चुके हैं। हार्दिक पांड्या पहले से ही एक अच्छे बल्लेबाज, गेंदबाज और फील्डर के तौर पर थ्री-डी खिलाड़ी तो पहले ही थे। अनुभवी किरण कहते हैं कि हार्दिक किसी भी टीम में बहुत अच्छी वैल्यू लेकर आते हैं और वे अब केवल ऑलराउंडर ही नहीं हैं, बल्कि लीडर भी है।

लीडर बनने से एक आयाम और जुड़ गया

लीडर बनने से एक आयाम और जुड़ गया

हार्दिक की कप्तानी में गुजरात टाइटंस ने लीग स्टेज में भी टॉप पर रहकर प्रवेश किया था और बाद में उन्होंने लगातार दोनों मैच जीतकर ट्रॉफी भी हासिल की। इस दौरान उनके रास्ते में दो बार राजस्थान रॉयल्स की टीम को आसानी से मात देकर हार्दिक पांड्या एंड कंपनी चमकती हुई आईपीएल ट्रॉफी अपने हाथ में उठाने में कामयाब रहे। हार्दिक पांड्या फाइनल मैच में खासकर बहुत अच्छे थे जहां उन्होंने 3 विकेट लिए और बैटिंग में भी तेज 34 रन बनाए, उनको मैन ऑफ द मैच भी दिया गया।

'अब मुझे लगता है ये 4डी खिलाड़ी हैं'

'अब मुझे लगता है ये 4डी खिलाड़ी हैं'

किरण मोरे ने कहा कि, हार्दिक पांड्या एक ऐसे युवा खिलाड़ी थे क्रिकेट में कई स्तरों पर परफॉर्म करना चाहते थे। अब मुझे लगता है ये 4डी खिलाड़ी हैं, इससे पहले वे बल्लेबाज थे, फील्डर थे, गेंदबाज थे, लेकिन अब वे कप्तान भी हैं। आपको गर्व होना चाहिए कि आपकी राष्ट्रीय टीम में एक ऐसा खिलाड़ी भी शामिल है। आईपीएल की जबरदस्त सफलता के बाद अब हार्दिक पांड्या दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20 इंटरनेशनल सीरीज में दिखाई देंगे। हार्दिक ने 2016 में अपने डेब्यू के बाद से काफी लंबा सफर तय किया है, हालांकि वे लंबे समय से सफेद क्रिकेट खेल रहे हैं लेकिन 2018 के बाद से अभी तक टेस्ट मैच नहीं खेला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+