ILT20 में पोलार्ड ने खेली विध्वंसक पारी, 104 मीटर का छक्का मारते हुए गेंद को स्टेडियम के बाहर भेजा

रविवार को शारजाह के स्टेडियम में डेजर्ट वाइपर्स और MI एमिरेट्स के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी फैंस को देखने को मिली।

kieron pollard Log Six

यूएई में चल रही इंटरनेशनल लीग टी20 में दुनियाभर के बल्लेबाजों का अलग ही जलवा देखने को मिल रहा है। कुछ ही दिन पहले इस लीग में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स दो लगातार शतक बनाने से चूके थे। एक मैच में उन्होंने 59 गेंदों में 110 रन ठोक दिए थे और उससे अगले मैच में वो 99 पर आउट हो गए थे। इस बीच रविवार को शारजाह के स्टेडियम में डेजर्ट वाइपर्स और MI एमिरेट्स के बीच खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज कायरन पोलार्ड की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी फैंस को देखने को मिली। अपनी इस पारी के दौरान पोलार्ड के एक सिक्सर के बाद गेंद सीधा स्टेडियम से बाहर जाकर गिरी।

पोलार्ड की विध्वंसक पारी

पोलार्ड के इस शॉट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें कि MI एमिरेट्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए पोलार्ड ने इस मैच में 19 गेंदों के अंदर 50 रन ठोक दिए। पारी के 19वें ओवर में पोलार्ड ने 104 मीटर लंबा छक्का मारा। गेंद स्टेडियम से बाहर जाकर गिरी। फिर एक शख्स ने गेंद को स्टेडियम में ही फेंक दिया। तीन नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पोलार्ड ने इस दौरान 263.16 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी में 4 चौके और 4 छक्के लगाए।

157 रन मैच जीत गई थी एमआई एमिरेट्स

आपको बता दें कि MI एमिरेट्स की तरफ से पोलार्ड के अलावा आंद्रे फ्लेचर ने 39 गेंदों में 50, मोहम्मद वसीम ने 44 गेंदों में 86 और आखिर में मुसली ने 17 गेंदों में 31 रन ठोक दिए थे। इन बल्लेबाजों की ताबड़तोड़ बैटिंग की बदौलत एमआई एमिरेट्स ने डेजर्ट वाइपर्स को 242 रन का लक्ष्य दिया था, लेकिन डेजर्ट वाइपर्स की टीम सिर्फ 84 रन पर ऑलआउट हो गई और एमआई एमिरेट्स ने 157 रन से मैच जीत लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+