6 6 6 6 6, कीरोन पोलार्ड ने मचाया गदर, एक ओवर में जड़े 5 छक्के, बोले फैंस- बूढ़ा शेर ज्यादा खतरनाक
Kieron Pollard Smashes Five Consecutive Sixes: वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कीरोन पोलार्ड ने साल 2022 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी। इसके बावजूद वह दुनिया भर की क्रिकेट लीगों में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। इंग्लैंड में द हंड्रेड टूर्नामेंट ने कीरोन पोलार्ड ने धमाकेदार बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।
एक ही ओवर में जड़ दिए पांच छक्के
सदर्न ब्रेव के लिए खेलते हुए कीरोन पोलार्ड ने गजब की बल्लेबाजी की। 10 अगस्त को ट्रेंट रॉकेट्स के खिलाफ़ रोमांचक मैच में पोलार्ड ने सिर्फ 23 गेंदों पर 45 रन बनाकर अपनी बल्लेबाज़ी का हुनर दिखाया। उन्होंने जबरदस्त पारी खेलते हुए 2 चौके और 5 छक्के जड़े। ख़ास बात यह है कि सभी पांच छक्के एक ही ओवर में लगातार आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहा वीडियो
पोलार्ड के लगातार छक्कों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बूढ़ा शेर ज्यादा खतरनाक बन जाता है। पोलार्ड के दमदार प्रदर्शन की बदौलत साउथर्न ब्रेव ने ट्रेंट रॉकेट्स पर 2 विकेट से जीत हासिल की। ट्रेंट रॉकेट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों में 8 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए।
साउथर्न ब्रेव को मिली जीत
पोलार्ड की आक्रामक बल्लेबाजी की बदौलत साउथर्न ब्रेव ने 129 रनों का लक्ष्य सिर्फ 99 गेंदों में हासिल कर लिया। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए पोलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ट्रेंट रॉकेट्स के लिए जॉन टर्नर ने तीन विकेट लिए, जबकि क्रिस जॉर्डन ने भी साउथर्न ब्रेव के लिए तीन विकेट लिए।
पोलार्ड का लगातार अच्छा प्रदर्शन
पोलार्ड पूरे द हंड्रेड मेन्स कॉम्पिटिशन 2024 में शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने छह पारियों में 38.75 की औसत और 164.89 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बनाए हैं। उनका अब तक का उच्चतम स्कोर 45 रन है, जिससे वह टूर्नामेंट में सातवें सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications