पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर PM मोदी ने मांगी मदद, खो गया पैन कॉर्ड, तुरंत मिली सहायता

नई दिल्ली: इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन क्रिकेट से अपने रिटायरमेंट के बाद भारत को पसंद करने के लिए भारतीय फैंस में अधिक जाने जाते हैं। पीटरसन कई बार हिंदी में ट्वीट कर चुके हैं और भारत की यात्राएं भी कर चुके हैं। इसी साल 26 जनवरी के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केविन पीटरसन को पत्र लिखकर उनका आभार प्रकट किया था और जवाब में केविन पीटरसन ने भी धन्यवाद देते हुए कहा था कि वे भारत को काफी प्रेम करते हैं। अब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज का पैन कार्ड खो गया है।

केविन पीटरसन ने भारत से मदद मांगी है

केविन पीटरसन ने भारत से मदद मांगी है

केविन पीटरसन ने इसके लिए तुरंत भारत से मदद मांगी है और अपनी चिंताओं को ट्विटर पर शेयर कर दिया है। केविन पीटरसन आईपीएल कवरेज के दौरान ब्रॉडकास्टर स्टार स्पोर्ट्स का नियमित चेहरा रहते हैं। उन्होंने कहा कि उनका पैन कार्ड खो गया है और उनको भारत में काम के सिलसिले में आने से पहले इसको रिन्यू करवाने की जरूरत है। केविन पीटरसन ने इसके लिए इंग्लिश और हिंदी दोनों में ट्वीट किया है लेकिन यह उनका हिंदी ट्वीट है जो बड़ा ही मजेदार है। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी संज्ञान में लेते हुए टैग किया है।

केविन पीटरसन का हिंदी ट्वीट इस प्रकार है-

केविन पीटरसन का हिंदी ट्वीट इस प्रकार है-

भारत कृपया मदद करें!

मैंने अपना पैन कार्ड खो दिया है और सोम यात्रा कर रहा हूं लेकिन काम के लिए भौतिक कार्ड की जरूरत है।

क्या कोई कृपया मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के पास भेज सकता है जिससे मैं अपनी सहायता के लिए यथाशीघ्र संपर्क कर सकूं?

पीटरसन की मदद के लिए आगे आया इनकम टैक्स डिपार्टमेंट-

दरअसल केविन पीटरसन के हिंदी ट्वीट में जो सोम यात्रा लिखा है वह उन्होंने अंग्रेजी में मंडे के लिए लिखा है उन्होंने मंडे की शार्ट फॉर्म (Mon) इस्तेमाल की है और कहा है कि उनको एक फिजिकल कार्ड चाहिए। क्योंकि यह ट्वीट हिंदी में मशीनें ट्रांसलेशन के जरिए किया गया है तो इसने फिजिकल कार्ड को भौतिक कार्ड के तौर पर दिखाया है। अच्छी बात यह है कि भारत के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर केविन पीटरसन की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

उन्होंने जो ट्वीट किया है वह आप यहां पर देख सकते हैं।

आईपीएल के दिग्गज रहे हैं पीटरसन-

आईपीएल के दिग्गज रहे हैं पीटरसन-

केविन पीटरसन पिछले कुछ सीजन से आईपीएल की कमेंट्री में सक्रिय हैं और वे खुद इस लीग में बहुत बड़े खिलाड़ी रह चुके हैं। पीटरसन ने दिल्ली डेयरडेविल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, डेक्कन चार्जर्स और पुणे सुपरजायंट्स की टीम की ओर से खेला है।

हाल में पीटरसन लीजेंड लीग क्रिकेट में दिखाई दिए थे। उन्होंने यहां पर कुछ धुआंधार बल्लेबाजी का मुजायरा किया। पीटरसन को इस दौर में भी इतनी आक्रामक बैटिंग करते देख उनके फैंस अभी भी केविन को आईपीएल में खेलते देखना चाहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+