लखनऊ एयरपोर्ट की खूबसूरती देख चौंक गए केविन पीटरसन, जानिए योगी आदित्यनाथ के लिए क्या कहा
Kevin Pietersen:आईपीएल के लिए दुनिया भर के वर्तमान और पूर्व क्रिकेटर इस समय भारत में हैं। देश के अलग-अलग शहरों में मैचों के लिए जाते हुए यहाँ की समृद्ध संस्कृति और विकास को भी देख रहे हैं। इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है।
केविन पीटरसन लखनऊ एयरपोर्ट पर थे और यहाँ की खूबसूरती देखकर दंग रह गए। पीटरसन ने इसकी जमकर तरीफ भी कर दी। दरअसल लखनऊ एयरपोर्ट का नया टर्मिनल विदेश जैसा लगता है। केविन पीटरसन ने इसके बारे में अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट किया।

पीटरसन ने लिखा कि लखनऊ के नए एयरपोर्ट में स्ट्रीट ऑफ़ फ्लावर्स वाकई में वर्ल्ड क्लास हैं। इस सुंदर राज्य के लिए सभी ने मिलकर क्या कमाल का काम किया है। मुझे भरोसा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस पर गर्व होगा। भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। पीटरसन ने इस पोस्ट में खुद की फोटो भी डाली है, जो एयरपोर्ट पर क्लिक की गई है।
गौरतलब है कि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम में खेलने के लिए आई हुई थी। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ का मैच था। इसमें राजस्थान रॉयल्स को जीत दर्ज करने का मौका मिला। केविन पीटरसन भी ब्रॉडकास्ट और कॉमेंट्री करने के लिए वहां थे।
लखनऊ एयरपोर्ट का तीसरा टर्मिनल हाल ही में ओपन हुआ है। इस नए टर्मिनल की शुरुआत मार्च में ही हुई है। इसकी सालाना क्षमता 80 लाख यात्रियों की है। यूपी सरकार ने क्षमता कम होने की वजह से एयरपोर्ट का विस्तार कराया और इसे वर्ल्ड क्लास स्वरूप प्रदान किया गया।












Click it and Unblock the Notifications