रूस-यूक्रेन वॉर में फंसा था केविन पीटरसन का परिवार, इस देश में जाकर हुए सुरक्षित
नई दिल्ली। रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद कई देशों ने अपने-अपने नागरिकों को वहां से सुरक्षित निकालने की कोशिश अभी भी जारी रखी हुई है। भारत के भी कई लोग यूक्रेन छोड़कर आ चुके हैं। इसके अलावा अन्य देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। उन्हीं के बीच इग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन का परिवार भी यूक्रेन में फंसा हुआ था, जिसकी जानकारी खुद क्रिकेटर ने ट्विटर के जरिए दी। उन्होंने कहा कि रूस के हमले के समय उनका परिवार यूक्रेन में फंसा हुआ था और अब वे लोग हमले में बाल-बाल बचकर निकल गए हैं।
यह भी पढ़ें- इस वजह से जेसन राॅय ने छोड़ा IPL 2022, हार्दिक पांड्या का किया धन्यवाद

इस देश में जाकर हुए सरक्षित
पीटरसन ने पोलैंड सरकार को शुक्रिया भी अदा किया, क्योंकि उनका परिवार यूक्रेन से यहां पहुंचा है। पोलैंड की सरकार ने 4 लाख यूक्रेनियन नागरिकों को अपने देश में शरण दी है, इसकी भी पीटरसन ने प्रशंसा की है। पीटरसन ने ट्विट करते हुए लिखा, ''मैं बस यह कहना चाहता हूं कि यूक्रेनी लोगों के लिए पोलैंड बेहतर स्थान है। मेरा परिवार भी यूक्रेन बॉर्डर पार करके पोलैंड पहुंच गया है। धन्यवाद पोलैंड।''
जेसिका ने किया शुक्रिया
इसके अलावा पीटरसन की पत्नी जेसिका पीटरसन ने भी पोलैंड की सरकार का शुक्रिया अदा किया। जेसिका ने ट्वीट करते हुए कहा, ''पोलैंड के लोगों आपने हमारे परिवार के प्रति जो स्वागत और दया दिखाई है और दया के लिए हम आपको कभी भी पर्याप्त धन्यवाद नहीं दे सकते।'' बता दें कि केविन पीटरसन ने 104 टेस्ट मैचों में 23 शतकों की मदद से 8,181 रन बनाए हैं। उनका इस दाैरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 227 रहा है। 136 वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों में इस स्टाइलिश बल्लेबाज के नाम 4,440 रन दर्ज हैं, जिनमें 9 शतक शामिल हैं।

भारत से है पीटरसन का गहरा नाता
खास बात यह है कि पीटरसन का भारत से गहरा नाता है। वह आईपीएल में भी खेल चुके हैं। साथ ही वह आईपीएल में ब्रॉडकास्ट करने वाली स्पोर्ट्स चैनल के लिए कमेंट्री भी करते हैं। असम में गैंडा के प्रोजेक्टस पर काम करते हैं, इसलिए वह भारत आते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने पैन कार्ड खोने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। उन्होंने हिंदी और इंग्लिश में सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा था, 'भारत कृपया मेरी सहायता करे, मैंने अपना पैन कार्ड खो दिया है। सोमवार को यात्रा कर रहा हूं, लेकिन भारत में इस कार्ड के लिए आवश्यकता पड़ेगी। क्या कोई मुझे किसी ऐसे व्यक्ति के पास भेजा सकता है जिससे मैं मदद ले सकूं।'' उन्होंने प्रधानमंत्री को टैग किया था। जिसके बाद भारत के इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने उनकी मदद की।












Click it and Unblock the Notifications