Six Sixes in an over: एक ओवर में जड़ दिए 6 छक्के, सैमसन की कप्तानी में पंड्या के फैन का धमाका

Six Sixes in an over: केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में चल रहे नावियो यूथ ट्रॉफी अंडर-22 टूर्नामेंट में कमाल की बल्लेबाजी देखने को मिली है। क्रिकेट के मैदान पर कई बल्लेबाजों ने एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया है। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी युवराज सिंह ने टी-20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ एक ओवर में छह छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

नावियो यूथ ट्रॉफी में कमाल

भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने एक घरेलू टूर्नामेंट के दौरान एक ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे। पिछले महीने यानी कि फरवरी के आखिरी सप्ताह में आंध्र के बल्लेबाज वम्शी कृष्णा ने सीके नायडू ट्रॉफी में एक ओवर में छह छक्के लगाने का कारनामा किया था। अब इस लिस्ट में एक और खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है।

Abijith Praveen 1

अभिजीत प्रवीण ने लगाए छह छक्के

दरअसल, केरल के अभिजीत प्रवीण ने एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाकर सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। केरल के ऑलराउंडर अभिजीत प्रवीण ने छह छक्के लगाने के साथ ही अपना शतक भी पूरा कर लिया है। पिछले 10 दिनों के अंदर ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी भारतीय क्रिकेटर ने एक ओवर में छह छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की है।

पंड्या-डिविलियर्स के हैं फैन

संजू सैमसंग की कप्तानी में केरल की तरफ से अभिजीत प्रवीण को डेब्यू करने का मौका मिला था वह लगातार गेंद और बल्ले से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें कि अभिजीत हार्दिक पंड्या और एबी डिविलियर्स के बड़े फैन हैं। वह इन दोनों ही खिलाड़ियों को पसंद करते हैं और उन्हें फॉलो भी करते हैं। सोशल मीडिया पर अभिजीत प्रवीण द्वारा लगाया गया छक्के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस भी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+