केदार जाधव के पिता महादेव जाधव को पुलिस ने ढूंढा, सुबह की सैर के बाद पुणे में हुए थे लापता
Kedar Jadhav's father Mahadev Jadhav: भारतीय ऑलराउंडर केदार जाधव के पिता महादेव यादव डिमेंशिया की बीमारी से पीड़ित हैं। वे सुबह घर से घूमने निकले और लापता हो गए। फिर पुलिस ने उनको ढूंढा।

भारतीय क्रिकेट केदार जाधव के पिता महादेव जाधव (Kedar Jadhav Father) को लापता होने के बाद पुलिस ने ढूंढ निकाला है। महादेव सोमवार को पुणे में अपने घर से जाने के बाद मिल नहीं रहे थे। बताया जाता है कि वे डिमेंशिया नाम की बीमारी से पीड़ित हैं। केदार जाधव ने तुरंत पुलिस में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई जिसके बाद उन्होंने ढूंढ लिया गया।
महादेव जाधव की हालत ठीक है
ऑलराउंडर केदार ने अलंकार पुलिस स्टेशन में अपने 75 वर्षीय पिता के गायब होने की शिकायत दर्ज कराई थी। महादेव सुबह की सैर के लिए घर से निकले और उनको हाउसिंग कॉम्पलैक्स के गेट से बाहर निकलते हुए अंतिम बार देखा गया था। मुंधवा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर अजीत लकडे ने बताया कि महावेद की हालत ठीक है और वे अपने परिवार के साथ मिल चुके हैं।
क्या होती है डिमेंशिया बीमारी What is Dementia?
डिमेंशिया में आपकी मेमोरी, सोचने की क्षमता तो प्रभावित होती ही है, सामाजिक तौर पर भी व्यक्ति बहुत ही सीमित हो जाता है। ये कोई एक खास एक बीमारी नहीं है बल्कि कई बीमारी साथ मिलकर मरीज को डिमेंशिया कर सकती हैं। याददाश्त इसमें खासकर कम होती जाती है।
केदार जाधव टीम से हो चुके हैं बाहर
38 साल के केदार जाधव ने भारत के लिए 73 वनडे इंटरनेशनल मैचों में हिस्सा लिया है और 2007 से महाराष्ट्र की रणजी टीम का हिस्सा हैं। उनको एक समय काफी अहम ऑलराउंडर माना जाता था लेकिन 42.09 की औसत से बैटिंग करने के बावजूद कई मौकों पर वे टीम में अपने स्थान के लिए न्याय नहीं कर सके और लंबे समय तक देश के लिए नहीं खेल सके।
केदार को टीम ने 9 टी20 मैचों में भी मौका दिया जहां उनका औसत 20 का ही रहा। अब वे चेन्नई सुपर किंग्स टीम के लिए कमर कस रहे हैं क्योंकि आईपीएल 2023 सीजन शुरू हो रहा है। पहला मैच 31 मार्च को सीएसके और गुजरात टाइटंस के साथ ही है।












Click it and Unblock the Notifications