धोनी के साथी ने उनके स्टाइल में कहा खेल को अलविदा, जानिए किस भारतीय खिलाड़ी ने लिया संन्यास

Kedar Jadhav Retirement: आरसीबी से खेलने के बाद दिनेश कार्तिक ने संन्यास की घोषणा की थी। कार्तिक ने सोशल मीडिया के जरिये इसकी जानकारी दी थी। इस बीच एक और भारतीय खिलाड़ी ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा कर दी है। इस खिलाड़ी ने धोनी स्टाइल में कुछ किया है।

भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में भी इस क्रिकेटर ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ गेम्स खेले हैं। अपने एक्स अकाउंट पर आकर अचानक संन्यास की घोषणा करते हुए फैन्स को चौंकाने वाला काम किया है। श्रीलंका के खिलाफ वनडे में इस क्रिकेटर ने डेब्यू किया था।

kedar jadav and dhoni

एक्स पर लिखते हुए इस बल्लेबाज ने लिखा कि मेरे करियर के दौरान सपोर्ट के लिए सभी को धन्यवाद। 3 बजे के बाद से मुझे क्रिकेट के सभी फोर्मेट से रिटायर्ड माना जाए। इस तरह स्टाइल में संन्यास लेने वाला खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि केदार जाधव है।

केदार जाधव को भारतीय टीम के लिए सफेद गेंद क्रिकेट के दोनों प्रारूप में खेलने का मौका मिला था। एकदिवसीय क्रिकेट में वह 73 मुकाबले खेलने में सफल रहे थे। इसके अलावा टी20 में वह 9 मुकाबले खेले थे। टेस्ट क्रिकेट के लिए उनको कभी बुलावा नहीं आया।

केदार जाधव ने वनडे क्रिकेट में 1389 रन बनाए थे। उनको चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 और वर्ल्ड कप 2019 की टीम में भी जगह मिली थी। 2020 के बाद उनको टीम में वापसी करने का मौका नहीं मिला। इसके बाद वह फिर कभी टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आए।

घरेलू क्रिकेट में केदार जाधव महाराष्ट्र के लिए खेलते थे। उन्होंने कुल 87 मुकाबले खेले और 6100 रन अपने नाम किये। वह आईपीएल में कई टीमों में शामिल थे। दिल्ली डेयरडेविल्स, कोच्ची टस्कर्स केरल, आरसीबी, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद आदि टीमों के लिए वह खेल चुके हैं। अंतिम बार वह हैदराबाद के लिए आईपीएल में खेले थे, इसके बाद ऑक्शन में उनको किसी टीम ने नहीं खरीदा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+