काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर में कौन ज्यादा अमीर? दोनों की नेटवर्थ में जमीन-आसमान का फर्क

म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर और सनराइजर्स हैदराबाद की सीईओ काव्या मारन की शादी की खबरें इन दिनों चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों 11 नवंबर 2026 को ग्रीस में शादी कर सकते हैं। इसके बाद 21 नवंबर को चेन्नई में रिसेप्शन आयोजित होने की बात कही जा रही है।

हालांकि शादी की तारीख और समारोह से जुड़ी सभी जानकारियों की दोनों की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। शादी की खबरों के बीच फैंस की दिलचस्पी इस बात में भी है कि अनिरुद्ध और काव्या में से कौन ज्यादा अमीर है।

kavya anirudh

दोनों अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी पहचान रखते हैं। अनिरुद्ध ने संगीत की दुनिया में सफलता हासिल की है, जबकि काव्या मीडिया और क्रिकेट कारोबार से जुड़ी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दोनों की व्यक्तिगत नेटवर्थ के अलग-अलग अनुमान सामने आए हैं।

अनिरुद्ध रविचंदर की कितनी है नेटवर्थ?

अनिरुद्ध रविचंदर भारतीय सिनेमा के लोकप्रिय म्यूजिक कंपोजर्स में शामिल हैं। उन्हें साल 2012 में फिल्म '3' के गाने 'वाय दिस कोलावरी डी' से बड़ी पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने रजनीकांत, विजय, अजित कुमार और शाहरुख खान जैसे सितारों की फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया।

रिपोर्ट्स में अनिरुद्ध की नेटवर्थ करीब 60 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई के प्रमुख स्रोतों में फिल्मों का संगीत, बैकग्राउंड स्कोर और लाइव परफॉर्मेंस शामिल हैं। हालांकि, उनकी वास्तविक संपत्ति का आधिकारिक आंकड़ा सार्वजनिक नहीं है।

काव्या मारन कितनी अमीर?

काव्या मारन सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं। वह Sun TV Network में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद की गतिविधियों में भी अहम भूमिका निभाती हैं। आईपीएल के दौरान उनकी मौजूदगी और टीम से जुड़ी जिम्मेदारियों के कारण वह क्रिकेट प्रशंसकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में काव्या की व्यक्तिगत नेटवर्थ 400 से 500 करोड़ रुपये के बीच आंकी गई है। हालांकि यह उनकी निजी संपत्ति का आधिकारिक खुलासा नहीं है। उनके पिता कलानिधि मारन की संपत्ति को काव्या की व्यक्तिगत नेटवर्थ से अलग समझना जरूरी है।

आंकड़ों को देखा जाए, तो स्थिति साफ़ हो जाती है कि पैसे के मामले में काव्या मारन काफी आगे हैं। सनराइजर्स हैदराबाद जैसी बड़ी वैल्यू वाली आईपीएल टीम भी उनके पास है। अगर टीम को बेचने का प्लान भी किया जाए, तो हजारों करोड़ रुपये तुरंत काव्या मारन के पास आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+