Kaviya Maran ने जिस पर लुटाया करोड़ों, T20 World Cup से अचानक बाहर हुआ वह दिग्गज, अब कैसे जीतेगी टीम?
T20 World Cup 2026, Pat Cummins: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के आगाज से ठीक पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को एक बड़ा झटका लगा है। अनुभवी तेज गेंदबाज पैट कमिंस पीठ की चोट के कारण पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने शनिवार को उनके विकल्प के रूप में बाएं हाथ के तेज़ गेंदबाज़ बेन ड्वार्शिस को टीम में शामिल करने की घोषणा की है। इसके साथ ही, टीम संयोजन को देखते हुए मैथ्यू शॉर्ट की जगह मैट रेनशॉ को मुख्य टीम में जगह दी गई है।
चोटिल होने के कारण बाहर हुए पैट कमिंस (T20 World Cup 2026, Pat Cummins)
पैट कमिंस पिछले काफी समय से पीठ के निचले हिस्से की समस्या से जूझ रहे हैं। उन्होंने दिसंबर के मध्य में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट के बाद से कोई प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेला है। चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि वे टूर्नामेंट के नॉकआउट चरण तक फिट हो जाएंगे, लेकिन मेडिकल टीम की सलाह के बाद उन्हें आराम देने का फैसला किया गया।

कमिंस की जगह कौन?
चयनकर्ता टोनी डोडेमाइड ने बेन ड्वार्शिस के चयन को सही ठहराते हुए कहा कि टीम को एक ऐसे विकल्प की तलाश थी जो गेंद को स्विंग करा सके और निचले क्रम में बल्लेबाज़ी से योगदान दे सके। डोडेमाइड के अनुसार ड्वार्शिस की गति, विविधताएं और शानदार फील्डिंग उन्हें उपमहाद्वीप की परिस्थितियों के लिए एक आदर्श खिलाड़ी बनाती हैं।
स्पिन को देखते हुए मैट रेनशॉ की एंट्री
एक और चौंकाने वाले बदलाव में मैथ्यू शॉर्ट को ड्रॉप कर मैट रेनशॉ को टीम में शामिल किया गया है। चयनकर्ताओं का मानना है कि भारत और श्रीलंका की स्पिन-अनुकूल पिचों पर रेनशॉ की तकनीक अधिक कारगर साबित हो सकती है। डोडेमाइड ने स्पष्ट किया कि रेनशॉ ने हाल के दिनों में घरेलू क्रिकेट और बिग बैश लीग में अलग-अलग क्रमों पर बल्लेबाज़ी करते हुए प्रभावित किया है। एक बाएं हाथ का बल्लेबाज़ होने के नाते वे मध्यक्रम में टीम को स्थिरता प्रदान करेंगे।
टी-20 के स्पेशलिस्ट हैं कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस टी-20 के माहिर खिलाड़ी माने जाते हैं। ऐसे में उनके नहीं होने से टीम को फर्क पड़ सकता है। आईपीएल में काव्या मारन की टीम हैदराबाद के लिए कमिंस ने गेंद और बल्ले के साथ-साथ अपनी कप्तानी से भी फैंस का दिल जीता था। आईपीएल 2026 में 18 करोड़ की रिटेनर फीस के साथ कमिंस सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उन्होंने 2024 के सीजन में 20.50 करोड़ रुपये की राशि प्राप्त की थी।
स्टीव स्मिथ को फिर मिली निराशा
बिग बैश लीग में शानदार फॉर्म दिखाने के बावजूद दिग्गज बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ को एक बार फिर नज़रअंदाज़ किया गया है। स्मिथ ने फरवरी 2024 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
ऑस्ट्रेलिया का अपडेटेड वर्ल्ड कप स्क्वॉड
मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कोनोली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शिस, कैमरून ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैट रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस और एडम ज़म्पा।












Click it and Unblock the Notifications