करुण नायर ने इंग्लैंड की उधेड़ी बखिया, नाबाद 186 रन बना मचाया गदर, भारत ने बनाये 409 रन

Karun Nair: इंग्लैंड दौरे के लिए करुण नायर को भारतीय टीम में चुना गया है। नायर सीनियर टीम में चुने गए हैं, इससे पहले वह भारत ए के साथ इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट में खेल रहे हैं। भारत ए इंग्लैंड दौरे पर है। टेस्ट मैच कैंटरबरी में खेला जा रहा है, पहले ही दिन करुण नायर ने तहलका मचा दिया।

इंग्लैंड लायंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। यह उस समय सही साबित हो गया, जब भारत के ओपनर अभिमन्यू ईश्वरन महज 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए। उनके बाद यशस्वी जायसवाल का विकेट भी गिर गया।

karun nair

भारत ने अपने दो विकेट महज 51 रन के कुल स्कोर पर ही गंवा दिए थे। इसके बाद करुण नायर और सरफराज खान ने मिलकर धागा खोल दिया। दोनों ने इंग्लैंड के गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी और तेजी से रन बनाए। इन दोनों ही बल्लेबाजों ने बड़ी भागीदारी की और स्कोर 232 रनों तक लेकर चले गए।

Karun Nair और सरफराज की भागीदारी

सरफराज खान अपने शतक के करीब जाकर आउट हो गए, वह 92 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इस दौरान करुण नायर क्रीज पर टिके रहे और सैकड़ा जमाकर इंग्लैंड को चुनौती दे डाली। टेस्ट सीरीज से पहले हुंकार भरते हुए उन्होंने इंग्लैंड को ललकारने का काम किया।

Karun Nair का धांसू शतक

करुण नायर ने शतक जड़ने के बाद भी लगातार रन बनाना जारी रखा और 150 का आंकड़ा भी पार कर गए। पहले दिन के खेल में भारतीय टीम ने तबाही मचाते हुए रनों का अम्बार लगा दिया। इसमें करुण नायर का काफी बड़ा योगदान रहा। नायर के साथ दिन की अंतिम गेंद तक ध्रुव जुरेल टिके रहे और भारत का स्कोर 409 रनों तक पहुंचा दिया। खेल समाप्ति पर करुण नायर 186 और जुरेल 82 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों ने धमाकेदार बैटिंग कर भारत के लिए रनों का पहाड़ खड़ा कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+