नहीं थम रहा Karun Nair का बल्ला, रणजी फाइनल में जड़ा शतक, IPL ऑक्शन में मिले थे इतने पैसे
Ranji Trophy Final, Karun Nair: विदर्भ के बल्लेबाज करुण नायर ने रणजी ट्रॉफी 2024-25 के फाइनल में कमाल का प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया। उन्होंने शनिवार को नागपुर के जामथा में वीसीए स्टेडियम में केरल के खिलाफ अपनी पहली पारी में 86 रन के साथ अपना 23वां प्रथम श्रेणी शतक भी लगाया। अपनी दमदार बल्लेबाजी के कारण करुण नायर फैंस के बीच सुर्खियों में आ गए।
पिछले 10 मैचों में जड़ दिए 6 शतक (Ranji Trophy Final, Karun Nair)
करुण नायर का रन स्कोरिंग फॉर्म इस सीजन में बहुत ही बेहतरीन रहा है। उन्होंने 9 मैचों में 828 रन बनाकर यह साबित कर दिया है कि वह एक शानदार बल्लेबाज हैं। पिछले 10 मैचों में 6 शतक बनाकर करुण नायर ने अपने नाम एक बड़ी उपलब्धि भी दर्ज कर ली है। लिस्ट ए और फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार रन बनाने वाले करुण नायर भारत के लिए टेस्ट में तिहरा शतक भी जड़ चुके हैं।

शतक जड़ अनोखे अंदाज में मनाया जश्न
केरल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में शानदार शतक लगाने के बाद करुण नायर ने खास अंदाज में जश्न मनाया। ऐसा माना जा रहा है कि यह इशारा भारतीय चयनकर्ताओं को उनके मौजूदा फॉर्म की याद दिलाने के लिए था। नायर अपनी अविश्वसनीय पारी के बाद एक बार फिर राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की उम्मीद कर रहे हैं। यह शतक नायर के लिए रणजी ट्रॉफी फाइनल में दूसरा शतक था।
8000 फर्स्ट क्लास रन भी किए पूरे
पिछली पारी में करुण नायर ने अपने 152वें मैच में 8000 फर्स्ट क्लास रन भी पूरे किए। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी सीजन में पहली बार 800 से अधिक रन भी बनाए हैं। मैच की बात करें तो विदर्भ की बढ़त 227 रनों तक पहुंच गई, जिसका श्रेय काफी हद तक करुण की पारी को जाता है, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल थे। केरल के पहले इनिंग के स्कोर 342 को टीम ने 3 विकेट पर 190 रन पर पूरा किया।
आईपीएल ऑक्शन में मिले इतने पैसे
करुण नायर पिछले कुछ समय से आईपीएल से बाहर रहे हैं। लेकिन आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने उन्हें अपने साथ जोड़ा है। करुण नायर को दिल्ली की टीम ने 50 लाख में खरीदने का काम किया।
-
प्यार में ये कैसा पागलपन? महेश भट्ट के लिए सड़क पर बिना कपड़ों के दौड़ीं ये फेमस एक्ट्रेस, फिर हुआ दर्दनाक अंत -
Sone ka Bhav: जंग के बीच सोने में बड़ी गिरावट! 7000 रुपये सस्ता, क्यों गिर रहा है भाव? आज का लेटेस्ट Gold Rate -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में कब साफ होगा मौसम? दो दिन बाद फिर लौटेगी बारिश, IMD के अलर्ट ने बढ़ाई टेंशन -
Hyderabad Gold Silver Rate Today: ईद के मौके पर सोना-चांदी ने किया हैरान, जानें कहां पहुंचा भाव? -
Gold Rate Today: सोना सस्ता या अभी और गिरेगा? Tanishq से लेकर Kalyan, Malabar तक क्या है गहनों का भाव? -
Iran Espionage Israel: दूसरों की जासूसी करने वाले इजरायल के लीक हुए सीक्रेट, Iron Dome का सैनिक निकला जासूस -
Petrol Price Hike: ईरान जंग का पहला झटका! पावर पेट्रोल हुआ महंगा, इतना बढ़ा दाम, चेक करें लेटेस्ट रेट -
Weather UP: लखनऊ में 60KM की स्पीड से चलेंगी हवाएं! इन 26 जिलों में बारिश के साथ ओले गिरने का अलर्ट -
धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए ये 5 विधायक, दिल्ली से नाम हुए फाइनल, कुछ नामों ने चौंकाया, जानिए पूरी लिस्ट -
Surya Midha Net Worth: कौन हैं 22 साल के सूर्या मिधा? जकरबर्ग को पछाड़ बने सबसे युवा अरबपति? अथाह है संपत्ति -
Petrol Price: पेट्रोल के बाद Industrial Diesel भी महंगा, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
VIDEO: राष्ट्रपति ने प्रेमानंद महाराज को देखते ही किया प्रणाम! सादगी ने जीता दिल, क्या हुई आध्यात्मिक चर्चा?












Click it and Unblock the Notifications