भारत का दूसरा बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बनना शुरू, अहमदाबाद-कोलकाता को टक्कर, 950 करोड़ का है बजट

भारत के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम की बात आती है, तो अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम ही सामने आता है। एक लाख से ज्यादा दर्शक क्षमता वाले इस स्टेडियम में अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। अब इसे टक्कर देने के लिए एक और स्टेडियम बनने जा रहा है। जिसकी आधारशिला रखी जा चुकी है।

दरअसल कर्नाटक के अनेकल (सूर्यनगर) में एक अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण होने जा रहा है। इस स्टेडियम का निर्माण होने के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाएगा। पिछले साल आरसीबी की जीत के बाद हुए जश्न में भगदड़ के कारण 11 लोग मारे गए थे, उस समय नए स्टेडियम की मांग उठी थी।

AI Representation Anekal Cricket Stadium
Photo Credit: AI Image

खर्च और जिम्मेदारी का अनोखा मॉडल

आमतौर पर ऐसी बड़ी परियोजनाओं के लिए सरकारी खजाने से मदद ली जाती है, लेकिन यह प्रोजेक्ट बिल्कुल अलग है। लगभग 950 करोड़ की भारी-भरकम लागत से बनने वाले इस आधुनिक स्टेडियम का पूरा खर्च कर्नाटक हाउसिंग बोर्ड (KHB) खुद उठाएगा। सरकार पर इसका कोई भी आर्थिक बोझ नहीं पड़ेगा।

अहमदाबाद के बाद भारत में सबसे बड़ा स्टेडियम

इस मैदान की सबसे बड़ी खासियत इसकी दर्शक क्षमता होगी। यहां करीब 80,000 लोग एक साथ बैठकर मैच का लुत्फ उठा सकेंगे। इस क्षमता के साथ यह देश का दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम बन जाएगा। वर्तमान में दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम है। हालांकि नवी मुंबई में एक लाख क्षमता वाला स्टेडियम बनना है लेकिन शुरू नहीं हुआ इसलिए कर्नाटक के स्टेडियम को दूसरा सबसे बड़ा भारतीय स्टेडियम फ़िलहाल कहा जा सकता है।

भव्य आकार और आधुनिक ढांचा

यह खेल परिसर करीब 1.21 लाख वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला होगा। इसके मुख्य हिस्से के साथ-साथ एक बेहद शानदार पोडियम एरिया भी तैयार किया जा रहा है। साल 2029 तक इस पूरी परियोजना को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके बाद यहां बड़े आयोजन हो सकेंगे।

मल्टीपर्पज वेन्यू

प्रशासन ने इसे केवल एक खेल के मैदान के रूप में नहीं सोचा है। इसे एक 'मल्टी-पर्पज' वेन्यू की तरह विकसित किया जा रहा है। इसका मतलब है कि यहां इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों के अलावा दुनिया भर के कलाकारों के बड़े कॉन्सर्ट, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मनोरंजन से जुड़े शो भी आयोजित किए जा सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+