नए साल पर रॉबिन उथप्पा को लेकर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, धोखाधड़ी से जुड़ा है मामला
Robin Uthappa: कुछ दिनों पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा के ऊपर धोखाधड़ी के मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया गया था। उसके बाद उथप्पा के ऊपर कार्रवाई होने वाली थी। उथप्पा ने मामले पर अपना पक्ष सोशल मीडिया के माध्यम से रखा था।
क्षेत्रीय आयुक्त के द्वारा उथप्पा के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी हुआ था। इसके बाद मामले में उथप्पा ने कर्नाटक हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। अब कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस मामले पर एक अहम फैसला दिया है और इससे उथप्पा को राहत मिली है।

कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस अरेस्ट वारंट पर रोक लगा दी है। इससे उनको गिरफ्तार नहीं किया जा सकेगा। कर्नाटक हाई कोर्ट ने नए साल से पहले उथप्पा को राहत प्रदान की है। दरअसल उथप्पा की कम्पनी फर्म सेंचुरीज लाइफस्टाइल ब्रांड प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को पीएफ का पैसा काटकर नहीं देने का आरोप था।
23 लाख रुपये की रकम में धोखाधड़ी का आरोप लगने के बाद उनके खिलाफ वारंट जारी किया गया था। मामले में उथप्पा ने कहा था कि वित्तीय योगदान के कारण मुझे कंपनी में डायरेक्टर बनाया गया था। मैं कामकाम के सम्बन्ध में किसी भी तरह से कंपनी में सक्रिय नहीं रहा हूँ।
पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने यह भी कहा था कि कमेंट्री और प्रोफेशनल क्रिकेट से सम्बंधित अन्य कामों में व्यस्त होने के चलते मैं संचालन में किसी तरह से हिस्सेदार नहीं था। मेरी इस क्षेत्र में विशेषज्ञता भी नहीं थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि कार्यकारी के रूप में मेरी कोई भूमिका नहीं है।
मामले में जांच चल रही थी और उथप्पा के ऊपर कार्रवाई होने के आसार थे लेकिन अब फ़िलहाल तो उनको अरेस्ट नहीं किया जा सकता है। हालांकि मामला पूरी तरह समाप्त नहीं हुआ। जांच पूरी होने पर क्या निकलकर सामने आएगा, यह समय आने पर ही पता चलेगा।












Click it and Unblock the Notifications