कपिल देव ने बताया पाकिस्तानी टीम में अब क्या होगा? PCB को जमकर लगाई लताड़
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले जब भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर विवाद बढ़ रहा है, तब भारतीय क्रिकेट के महान ऑल-राउंडर कपिल देव ने पाकिस्तान के फैसले को लेकर अपनी सख्त प्रतिक्रिया दी है। कपिल देव का मानना है कि पाकिस्तान का यह कदम देश के क्रिकेट और युवाओं के भविष्य के लिए सही संदेश नहीं भेजता।
पाकिस्तान ने विवाद के बीच भारत के खिलाफ अपना मैच खेलने से इनकार कर दिया, जिससे क्रिकेट जगत में विवाद की लहर दौड़ गई। एक बातचीत में कपिल देव ने कहा कि अगर खिलाड़ी खुद कोई निर्णय लेते तो बात अलग होती, लेकिन बोर्ड स्तर पर मैच से दूरी बनाना देश की साख पर नकारात्मक प्रभाव डालता है।

कपिल देव ने क्या कहा
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इससे पाकिस्तान क्रिकेट की आने वाली पीढ़ियों को नुकसान हो सकता है, क्योंकि युवा खिलाड़ी ऐसे बड़े टूर्नामेंट में भाग लेने का अनुभव खो देंगे। कपिल देव के अनुसार यह सिर्फ एक मैच का मसला नहीं है, बल्कि इससे खिलाड़ियों के करियर और राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पर भी असर पड़ेगा।
उनका यह भी मानना है कि ऐसे कदम से पाकिस्तान क्रिकेट को लंबी अवधि में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है, क्योंकि इससे टीम का आत्म-विश्वास और खेल का स्तर प्रभावित होगा।
फ़िलहाल पीसीबी ने नहीं किया ईमेल
अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस विवाद का आगे क्या असर होता है। क्या पाकिस्तान अपने निर्णय पर कायम रहेगी, या ICC और की तरफ से कोई बदलाव वाला निर्णय लिया जाएगा, पाकिस्तान को अन्य देशों का कोई सहयोग नहीं मिला है। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से आईसीसी को आधिकारिक तौर पर कोई ईमेल नहीं भेजा गया है।
भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने की बात कहने के बाद पाकिस्तान की टीम श्रीलंका पहुँच गई है। पाकिस्तानी टीम के सभी मुकाबले वहां खेले जाने हैं। भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 15 फरवरी को प्रस्तावित है।












Click it and Unblock the Notifications