Perth Test: 'बुमराह का जवाब नहीं', कपिल देव ने की जसप्रीत की तारीफ
Perth Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे पर्थ टेस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाया है। कप्तान के तौर पर उतरे जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में टीम को 46 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त दिलाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने 30 रन देकर 5 विकेट चटकाए और ऑस्ट्रेलिया को मात्र 104 रनों पर ढेर कर दिया।
क्रिकेट के दिग्गज कपिल देव ने बुमराह की नेतृत्व क्षमता और कौशल की सराहना की। कपिल ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा, "बुमराह को विशेष बधाई दी जानी चाहिए क्योंकि ऐसा बहुत कम होता है कि गेंदबाजों को कप्तान के रूप में चुना जाता है और उन्हें जिस तरह से नेतृत्व करते हुए देखा गया है, उसे देखकर बहुत अच्छा लगता है।"

टेस्ट क्रिकेट में बुमराह की 11वीं बार पांच विकेट लेने की उपलब्धि उल्लेखनीय है। यह SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) में उनकी सातवीं ऐसी उपलब्धि है, जो कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी करती है।
भारत का दमदार प्रदर्शन
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मैच में भारत की वापसी यशस्वी जायसवाल के शानदार 161 रन, केएल राहुल के ठोस 77 रन और विराट कोहली के अर्धशतक से हुई। इन प्रदर्शनों ने भारत की कुल बढ़त को 400 रन से आगे बढ़ाया, जिससे वे मजबूत स्थिति में पहुंच गए। रत के हालिया प्रदर्शन पर विचार करते हुए कपिल ने माना कि न्यूजीलैंड के खिलाफ निराशाजनक सीरीज के बाद उनका प्रदर्शन उम्मीदों से बढ़कर रहा। उन्होंने कहा, "टीम वाकई अच्छा खेल रही है। उन्हें पहला टेस्ट जीतना चाहिए; सकारात्मक सोच हमेशा बनी रहनी चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications