NZ vs WI: केन विलियमसन की धमाकेदार वापसी, 1 साल बाद आते ही बना डाला धांसू रिकॉर्ड
Kane Williamson: न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। करीब एक साल बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने के बावजूद उनका बल्ला चला और वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की कुटाई हुई। विलियमसन ने आते ही फिफ्टी जड़कर एक धाकड़ रिकॉर्ड बना डाला।
एक तरफ कीवी बल्लेबाज आउट होकर लौट रहे थे, वहीं दूसरी तरफ विलियमसन ने बड़ी सहजता से कैरेबियाई गेंदबाजों का सामना करते हुए धमाकेदार अंदाज में 52 रनों की पारी खेल अपनी टीम को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया।

Kane Williamson का रिकॉर्ड
विलियमसन ने अपनी इस फिफ्टी के साथ ही वेस्टइंडीज के विरुद्ध 1000 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने पांचवीं टीम के सामने यह कीर्तिमान बनाया है, जो बड़ी उपलब्धि है। इससे पहले विलियमसन ने इंग्लैंड, पाकिस्तान, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के खिलाफ भी यही कारनामा किया था। क्राइस्टचर्च टेस्ट मुकाबले से पहले विलियमसन ने विंडीज के विरुद्ध 970 रन बनाने का काम किया था।
टॉम लैथम और विलियमसन की हुई शानदार भागीदारी
टॉस जीतकर वेस्टइंडीज ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और यह एकदम सही साबित हुआ। कीवी ओपनर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे बिना खाता खोले आउट होकर चलते बने। उनके बाद केन विलियमसन और टॉम लैथम ने मिलकर स्कोर 94 रनों तक पहुंचा दिया।
लैथम 24 रन बना आउट हो गए लेकिन विलियमसन ने अपनी फॉर्म दर्शा दी और शानदार अंदाज में फिफ्टी ठोकते हुए 52 रनों की पारी खेली। 102 रनों का सामना करते हुए विलियमसन ने संयम का परिचय देते हुए 6 चौके जमाए। उनको जस्टिन ग्रीव्स ने आउट किया।
एक साल पहले खेली थी धाकड़ पारी
केन विलियमसन ने करीबन एक साल पहले टेस्ट मुकाबला खेला था। उस समय वह हैमिल्टन में खेलते हुए बेहतरीन शतकीय पारी खेली थी। वहां उनके बल्ले से 156 रनों की पारी आई थी। आज फिर से शुरू करते हुए उन्होंने गेंदबाजों को उनकी सही जगह दिखाने का काम किया।












Click it and Unblock the Notifications