50 ODI Centuries: 'बाबर आजम तोड़ेगा कोहली के 50 वनडे शतकों का रिकॉर्ड', पाकिस्तानी दिग्गज का बड़ा बयान

Babar Azam vs Virat Kohli: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में विराट कोहली का बल्ला जमकर हल्ला बोल रहा है। विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में भारत के लिए लगातार रन बनाने का काम किया है। वनडे वर्ल्ड कप के दौरान ही उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड भी कायम किया जो आज से पहले दुनिया के किसी भी क्रिकेटर ने नहीं किया था। विराट कोहली ने वनडे क्रिकेट में 50 शतक पूरे कर लिए हैं।

तेंदुलकर से आगे कोहली: न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शतक जड़कर विराट कोहली ने वनडे करियर में अपना 50वां शतक पूरा किया। वनडे करियर में विराट कोहली 50 शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर 49 शतकों के साथ बराबरी पर थे। लेकिन इस एक शतक के बाद विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर से आगे निकल गए हैं।

Kamran Akmal 1

बाबर तोड़ सकते हैं रिकॉर्ड: विराट कोहली ने जो कारनामा कर दिखाया है वह करना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान नहीं होता है। ऐसे में उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ने की चर्चाएं भी शुरू हो गई है। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल ने कहा कि बाबर आजम एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो विराट कोहली के इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। ARY न्यूज से बात करते हुए अकमल ने कहा कि इस रिकॉर्ड को टॉप 3 पर रहने वाले बल्लेबाज ही तोड़ पाएगा। विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते थे, इसलिए वह ऐसा कर सके।

शुभमन गिल पर भी नजरें: बाबर आजम के अलावा भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल भी इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। कामरान अकमल का मानना है कि शुभमन गिल भी विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि गिल अभी बहुत ही यंग है और उनके पास क्रिकेट के कई मैच बचे हुए हैं। ऐसे में आने वाले समय में शुभमन गिल विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश जरूर करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+