Kal Ke Match Ka Toss Kab Hoga 25 Oct: कल के मैच का टॉस कब होगा- भारत vs ऑस्ट्रेलिया

Kal Ke Match Ka Toss Kab Hoga 25 Oct: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला खेला जाना है। शनिवार यानी 25 अक्टूबर को होने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें बनी हुई है। दो मैच जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया का लक्ष्य 3-0 से भारत को क्लीन स्विप करने की होगी। दूसरी तरफ भारत की नजरें आखिरी मैच में जीत दर्ज करने पर होगी। भारतीय समयनुसार यह मैच सुबह 9 बजे शुरू होगा, जिसके लिए टॉस आधा घंटा पहले यानी साढ़े 8 बजे किया जाएगा।

क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया (Kal Ke Match Ka Toss Kab Hoga 25 Oct)

सीरीज अपने नाम कर चुकी ऑस्ट्रेलिया आत्मविश्वास से भरी है और उनका मुख्य लक्ष्य अब भारत को 3-0 से क्लीन स्वीप करना होगा। साथ ही वे आगामी टी20 सीरीज़ से पहले जीत की लय को बरकरार रखने और अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आज़माने पर भी ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। दूसरी ओर भारतीय टीम लगातार दो हार के बाद टीम में कुछ बड़े बदलाव कर सकती है।

Kal Ke Match 1

बल्लेबाजों को मिलेगा पिच से फायदा

भारत के लिए एक सकारात्मक परिणाम टीम को मनोबल देगा और टी20 फॉर्मेट में जाने से पहले माहौल को बेहतर बनाएगा। सिडनी पिच रिपोर्ट की बात करें तो यहां बल्लेबाजों की मौज हो सकती है। सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाज़ी के लिए बेहतरीन मानी जाती है। गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है, जिससे बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका मिलता है।

कप्तान गिल को बनाने होंगे रन

हालांकि, तेज गेंदबाजों को विकेट निकालने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ेगी। मैच आगे बढ़ने के साथ पिच से स्पिनरों को कुछ मदद मिलने की उम्मीद है, जिससे बीच के ओवरों में उनका रोल अहम हो जाएगा। भारतीय कप्तान शुभमन गिल पर इस मैच में सबकी नज़र रहेगी। वह पिछली दो पारियों में भले ही बड़ा स्कोर नहीं बना पाए हैं, लेकिन गिल अपनी लंबी पारियां खेलने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

भारतीय टीम को क्लीन स्वीप से बचाने के लिए गिल से एक कप्तानी पारी की उम्मीद होगी। ऑस्ट्रेलियाई लेग-स्पिनर एडम ज़म्पा ने एडिलेड में हुए दूसरे वनडे में चार विकेट लेकर अपनी फॉर्म साबित की थी। सिडनी की पिच से थोड़ी मदद मिलने की संभावना के चलते, ज़म्पा अपनी विविधताओं से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करने वाले मुख्य गेंदबाज साबित हो सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+