Kal Ke Match Ka Player of The Match Kon Jeeta: कल के मैच का प्लेयर ऑफ़ द मैच कौन जीता- RCB vs LSG

Kal Ke Match Ka Player of The Match Kon Jeeta: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कल का मुकाबला खेला गया था। इस मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ ने इस सीजन में अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। आरसीबी की यह तीसरी हार है।

लखनऊ की टीम की बैटिंग के दौरान धमाका क्विंटन डी कॉक ने किया था। डी कॉक ने धांसू बल्लेबाजी करते हुए गदर मचाया और 81 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 5 विकेट पर 181 रनों के स्कोर तक पहुंचाने में मदद की। आरसीबी के लिए यह कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था।

lsg vs rcb

लखनऊ की गेंदबाजी में पूरा मैच अपने पक्ष में कर लिया और जीत के हीरो मयंक यादव रहे। उनके स्पीड 155 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली थी। मयंक यादव ने अपनी तेज गेंद से ग्लेन मैक्सवेल को बिना खाता खोले वापस पवेलियन की राह दिखा डाली। इसके बाद रजत पाटीदार के साथ भी यही हुआ।

पाटीदार जमने के बाद अच्छा खेल रहे थे लेकिन मयंक ने उनको 29 रनों के निजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद भी वह नहीं रुके और इस बार कैमरन ग्रीन का नम्बर आ गया। ग्रीन को मयंक ने एक ऐसी तेज गेंद डाली, जो बल्ला आने से पहले ही विकेट लेकर उड़ गई। बल्लेबाज इसे देखकर हैरान हो गया।

मयंक यादव ने अपनी धांसू गेंदबाजी से आरसीबी के बल्लेबाजों को रोक दिया और रन नहीं बनाने दिए। उन्होंने अपने 4 ओवरों में महज 14 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट कर दिया। इसके बाद आरसीबी का जरुर रन रेट बढ़ता चला गया और लखनऊ ने 28 रनों से मैच अपने नाम कर लिया।

मयंक यादव को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया और यह लगातार दूसरी बार हुआ था। इससे पहले खेले गए मैच में उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ भी धमाका किया था। पंजाब के खिलाफ मैच में उनका डेब्यू था और 3 विकेट लेकर उन्होंने लखनऊ को जीत दिलाते हुए प्लेयर ऑफ़ द मैच का अवॉर्ड जीता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+