Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद
Kal Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल की शुरुआत ही खराब हुई है। लगातार दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 277 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया। जवाब में मुंबई का स्कोर 5 विकेट पर 246 रन रहा।
टॉस मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता लेकिन गेंदबाजी का फैसला गलत साबित हो गया। हालांकि मयंक अग्रवाल 11 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने गदर मचा दिया। हैदराबाद के दूसरे ओपनर ट्रेविस हेड ने तूफानी खेल दिखाया और 24 गेंद में 62 रन बनाए।

उनके बाद अभिषेक शर्मा भी पीछे नहीं रहे। अभिषेक शर्मा ने धमाका करते हुए 16 गेंद में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। वह 23 गेंदों का सामना करते हुए 63 रनों की पारी खेल आउट हुए। मामला यहीं नहीं रुका और इस बार हेनरिक क्लासेन के बल्ले से धमाका हुआ।
क्लासेन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए अंत तक रन बनाए और 34 गेंद में नाबाद 80 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मार्करम ने भी 28 गेंद में नाबाद 42 रन बनाए और हैदराबाद को 277 रनों के बड़े स्कोर पर खड़ा कर दिया। यहाँ से मुंबई के लिए काम मुश्किल था।
रोहित और इशान किशन ने अच्छी शुरुआत दी। किशन ने 13 गेंद में 34 और रोहित ने 12 गेंद में 26 रन बनाए। इसके बाद तिलक वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी की और नमन धीर के साथ भागीदारी हुई। नमन 30 रन बनाकर आउट हो गए। तिलक वर्मा ने 34 गेंद में 34 रन बनाए।
हार्दिक पांड्या ने धीमी बैटिंग की और टीम को खामियाजा भुगतना पड़ा। वह 20 गेंद में 24 रन बनाकर आउट हो गए। टिम डेविड ने अंत में 22 गेंद में 42 रन की नाबाद पारी खेली लेकिन टीम को हार मिली। मुंबई की लगातार दूसरी हार गई। इस मैच में हैदराबाद ने आईपीएल का बेस्ट स्कोर बनाते हुए आरसीबी (263) का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हैदरबाद की तरफ से 18 और मुंबई की तरफ से कुल 20 छक्के लगे।












Click it and Unblock the Notifications