Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- दक्षिण अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया

Kal Ka Match kon Jeeta: वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल दिलचस्प और रोमांचक रहा। हालांकि स्कोर कम था लेकिन मैच किसी भी पाले में जा सकता था। दक्षिण अफ्रीका को हार के साथ फाइनल में जाने से वंचित होना पड़ा। अब तक एक बार भी अफ्रीका फाइनल में नहीं गई।

कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद टेम्बा बवुमा ने बैटिंग करने का फैसला लिया लेकिन एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होने लगे। डी कॉक 3 रन बनाकर आउट हो गए, पूरे वर्ल्ड कप में वह धाकड़ फॉर्म में रहे हैं। 4 विकेट महज 24 रन पर ही गिर गए।

kal ka match kon jeeta

दबाव में आकर खेलते हुए डेविड मिलर ने टीम को संभाल लिया। दक्षिण अफ्रीका को थोड़ा सहारा देते हुए क्लासेन ने मिलर के साथ मिलकर साझेदारी ली। क्लासेन 47 पर आउट हो गए और स्थिति फिर खराब हुई। मिलर ने एक छोर से शतक जड़कर 101 रन की पारी खेली और दक्षिण अफ्रीका 212 पर आउट हुई। कमिंस और स्टार्क को 3-3 विकेट मिले।

जवाबी पारी में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के ओपनर वॉर्नर और ट्रेविस जेड ने तेजी से खेलकर 60 रन जोड़े। वॉर्नर के आउट होने के बाद विकेट पतन देखने को मिला। हालांकि ट्रेविस जेड फिफ्टी जड़ने के बाद आउट हो गए थे। उनके बाद स्मिथ ने 30 रन जड़े।

अन्य बल्लेबाजों ने उचित योगदान देते हुए ऑस्ट्रेलिया को 3 विकेट से जीत दिला दी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आठवीं बार वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह हासिल कर ली। भारत के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरी बार फाइनल मैच खेलेगी। इससे पहले 2003 में भी दोनों टीमों ने फाइनल मैच में आमना-सामना किया था।

भारतीय टीम को लेकर एक अच्छी बात यह है कि टीम इंडिया अब तक हारी नहीं है। सेमीफाइनल सहित दस मैचों में खेलते हुए टीम इंडिया ने सभी 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। ऑस्ट्रेलिया के लिए भारत के खिलाफ काम आसान नहीं होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+