Kal Ka Match Kon Jeeta 2 April: कल का मैच कौन जीता- आरसीबी vs गुजरात

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में आरसीबी की टीम ने कल अपना पहला घरेलू मुकाबला खेला। इससे पहले दो मैच बाहर ही खेले थे और जीत हासिल की थी। घरेलू मैदान पर आरसीबी के आंकड़े भी साथ नहीं देते हैं।गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए इस मुकाबले में आरसीबी को पराजय का सामना करना पड़ा।

टॉस जीतकर गुजरात ने आरसीबी को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। घरेलू फैन्स के सामने विराट कोहली का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला। वह महज 7 रन के निजी स्कोर पर अरशद खान की गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए।

kal ka match kon jeeta

इसके बाद मोहम्मद सिराज का कहर देखने को मिला। उन्होंने फिल साल्ट और देवदत्त पडीक्कल को चलता किया। इस क्रम में इशांत शर्मा ने भी अपना नाम जोड़ लिया और रजत पाटीदार को आउट कर दिया। इस तरह आरसीबी को पावरप्ले में ही तगड़े झटके लगे।

यहाँ से जितेश शर्मा ने कुछ शॉट जड़कर 33 रन बनाए और लिविंगस्टोन ने मौका मिलने पर बाउंड्री हासिल करते हुए स्कोर आगे बढाया और फिफ्टी जमा डाली। उन्होंने 40 गेंदों का सामना कर 54 रन बनाए। टिम डेविड के बल्ले से 18 गेंदों में 32 रन आए और आरसीबी का स्कोर 8 विकेट पर 169 तक पहुंचा। सिराज ने 3 और साई किशोर ने 2 विकेट झटके।

जवाबी पारी में खेलते हुए गिल का विकेट जल्दी गंवाकर गुजरात मुश्किल में दिख रही थी लेकिन साई सुदर्शन ने अपना बल्ला लगातार चलाए रखा और बटलर के साथ एक अहम भागीदारी की। दोनों ने मिलकर स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। इस बीच सुदर्शन 36 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए।

Take a Poll

बटलर क्रीज पर टिके रहे और धाकड़ फिफ्टी भी जमा डाली। जोस बटलर ने 6 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 39 गेंदों में 73 रनों की बेहतरीन पारी खेली और नाबाद लौटे। उनके साथ रदरफोर्ड ने नाबाद 30 रनों की पारी खेली और गुजरात को 13 गेंद शेष रहते 8 विकेट से जीत दिला दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+