Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- पंजाब किंग्स vs मुंबई इंडियंस
Kal Ka Match Kon Jeeta: मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला गया मैच काफी रोमांचक रहा और इसका क्रेडिट पंजाब के बल्लेबाज आशुतोष शर्मा को जाता है। वह अकेले मैच को अंत तक लेकर चले गए। मुंबई इंडियंस को जीत दर्ज करने में पसीने आ गए। मुंबई को महज 9 रन से जीत मिली।
टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की टीम ने पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया। मुंबई के ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन 8 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर धमाकेदार बैटिंग की और स्कोर 99 रनों तक लेकर चले गए।

रोहित शर्मा 25 गेंदों का सामना करते हुए 36 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव के बल्ले से धमाकेदार फिफ्टी आई, सूर्यकुमार यादव 53 गेंदों में 78 रन बनाकर आउट हो गए। अन्य कोई बल्लेबाज ख़ास नहीं कर पाए। तिलक वर्मा ने जरुर 18 गेंदों में नाबाद 34 रनों की पारी खेली। उन्होंने मुंबई इंडियंस का स्कोर 7 विकेट पर 192 तक पहुंचा दिया। हर्षल पटेल ने पंजाब के लिए 3 विकेट झटके। उनके अलावा सैम करन ने 2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए पंजाब की खराब शुरुआत रही। ओपनर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह 0 पर आउट हो गए। सैम करन भी ओपन करने के लिए आए थे, वह 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। रिली रूसो और लिविंस्टोन भी 1-1 रन के स्कोर पर आउट हो गए। इससे पंजाब की टीम मुश्किल स्थिति में आ गई।
पंजाब ने अपने 7 विकेट महज 111 पर गंवा दिए थे। यहाँ से आशुतोष नाकाम तूफ़ान आया। उन्होंने हरप्रीत बरार के साथ मिलकर एक बड़ी भागीदारी की। दोनों टीम को जीत के करीब लेकर चले गए। अंत में आशुतोष फिफ्टी जड़ने के बाद 28 गेंद में 61 पर आउट हो गए। उनके बाद बरार भी 21 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। अंतिम ओवर में कगिसो रबाडा भी आउट हो गए और पंजाब किंग्स 183 रन के कुल स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई। बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए 3 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications