Kal Ka Match Kon Jeeta 15 April: कल का मैच कौन जीता- पंजाब vs केकेआर
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मैच पंजाब किंग्स और केकेआर के बीच खेला गया और यह कम स्कोर वाला बेहद रोमांचक मुकाबला रहा। पंजाब किंग्स ने पहले खेलते हुए 111 रनों का स्कोर बनाया और बाद में उनके गेंदबाजों ने इसे डिफेंड भी कर लिया। आईपीएल इतिहास में सबसे कम स्कोर डिफेंड होने का रिकॉर्ड बन गया।
टॉस जीतकर पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला ;लिया लेकिन यह गलत साबित हो गया। प्रियांश आर्य 22 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद श्रेयस अय्यर बिना खाता खोले आउट हो गए। प्रभसिमरन भी 30 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

यहाँ से एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। निचले क्रम से शशांक सिंह ने 18 रन बनाए और पंजाब की पूरी टीम 16वें ओवर में 111 रन बनाकर आउट हो गई। केकेआर के लिए हर्षित राणा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। उनके अलावा वरुण चक्रवर्ती और सुनील नारेन ने 2-2 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए केकेआर की खराब शुरुआत रही। 7 रन के अंदर ही डी कॉक और सुनील नारेन आउट हो गए। यहाँ से रहाणे और अंगकृष ने अर्धशतकीय भागीदारी की। 17 के निजी स्कोर पर रहाणे चहल की गेंद पर पगबाधा आउट दिए गए लेकिन रिव्यू नहीं लिया। वह नॉट आउट थे लेकिन बिना रिव्यू चले गए वहां से मैच केकेआर के हाथ से निकलकर पंजाब की तरफ चला गया।
इसके बाद चहल ने धाकड़ गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए विकेट लेने शुरू किये। वह अपने स्पेल में 28 रन देकर 4 विकेट लेने में सफल रहे। आंद्रे रसेल क्रीज पर थे लेकिन वह अंतिम विकेट के रूप में आउट हुए, केकेआर की पूरी टीम 16वें ओवर में 95 पर आउट हो गई। इस तरह पंजाब ने एक नया इतिहास रच दिया। चहल ने हारा हुआ मैच पंजाब को जिता दिया। यानसेन ने भी 3 विकेट अपने नाम किये।
चहल को धांसू गेंदबाजी की वजह इ प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया। मैच के बाद प्रीति जिंटा काफी खुश नज़र आईं और उन्होंने चहल को गले लगा लिया। इसका फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया। पंजाब किंग्स और अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। किसी ने नहीं सोचा था कि यह टीम आज नया इतिहास रच देगी। इससे पहले आईपीएल में सबसे कम स्कोर डिफेंड करने का कीर्तिमान चेन्नई सुपर किंग्स के नाम था, चेन्नई ने पंजाब के खिलाफ 116 रन डिफेंड किये थे। यह 2009 की बात है।












Click it and Unblock the Notifications