Kal Ka Match Kon Jeeta 23 Sept: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में कल का मैच दो ऐसी टीमों के बीच खेला, गया जिनको अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच मुकाबला अबू धाबी में खेला गया। इस मैच में श्रीलंकाई टीम को पराजय का सामना करना पड़ा।
इस मैच में पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया और गेंदबाजों ने धमाल मचा दिया। श्रीलंकाई ओपनर कुसल मेंडिस बिना खाता खोले आउट होकर चले गए, उनके पीछे कुछ और विकेट भी गिरे। श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवा।

कप्तान चरित असलंका ने 20 रन बनाए। श्रीलंकाई टीम ने अपनी आधी टीम 58 के कुल स्कोर पर ई गंवा दी थी। ऐसा लग रहा था कि अब पाकिस्तान उनको 100 से पहले ही आउट कर देगा लेकिन यह नहीं हुआ क्योंकि कामिंदु मेंडिस ने मोर्चा संभाल लिया।
कामिंदु मेंडिस ने धीमी गति से बल्लेबाजी करते हुए 44 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली, इस वजह से श्रीलंकाई टीम का स्कोर 100 क्रॉस कर गया। बाद में हसारंगा ने 15 और करुणारत्ने ने 17 रनों की पारी खेली, इस तरह टीम का कुल स्कोर 8 विकेट पर 133 रनों तक पहुँच गया। पाकिस्तानी टीम के लिए सर्वाधिक विकेट शाहीन अफरीदी ने झटके, उन्होंने 3 खिलाड़ी आउट किये। उनके अलावा हारिस रऊफ और हुसैन तलत ने भी 2-2 विकेट अपने नाम किये।
पाकिस्तान के लिए जवाबी पारी में खेलते हुए साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े, इन दोनों के आउट होते ही स्थिति खराब हो गई। कुछ विकेट गिरे और स्कोर 80/5 हो गया।
इसके बाद हुसैन तलत और मोहम्मद नवाज ने मिलकर बेहतरीन बैटिंग करते हुए टीम को 18 ओवर में 5 विकेट पर 138 के स्कोर तक पहुंचाते हुए जीत दिला दी, तलत ने नाबाद 32 और नवाज ने नाबाद 38 रन बनाए। श्रीलंका की टीम लगातार दो मैच हारकर अब फाइनल की दौड़ से बाहर होने के करीब है, भारत के खिलाफ एक मैच बचा है।












Click it and Unblock the Notifications