Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs इंग्लैंड, Who Won Yesterday's Match T20 World Cup 2026

Kal Ka Match Kon Jeeta: टी20 विश्व कप 2026 के सुपर आठ के एक बेहद रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। इंग्लैंड की इस जीत के नायक कप्तान हैरी ब्रूक रहे, जिन्होंने संकट के समय में एक यादगार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का विश्व कप का सफर लगभग समाप्त हो गया है।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 164 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सबसे अधिक 63 रनों (45 गेंद) की पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे।

kal ka match kon jeeta

मध्यक्रम में बाबर आजम और फखर जमान ने 25-25 रनों का योगदान दिया, लेकिन वे अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। इंग्लैंड की ओर से लियाम डॉसन ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए, जबकि जेमी ओवरटन को 2 सफलताएं मिलीं।

हैरी ब्रूक का 'वन मैन शो'

165 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। शाहीन अफरीदी ने पहले फिलिप साल्ट (0) और जोस बटलर (2) को पवेलियन भेजकर इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेल दिया था। एक समय इंग्लैंड ने अपने 4 विकेट जल्दी ही गंवा दिए थे।

यहां से कप्तान हैरी ब्रूक ने मोर्चा संभाला और पाकिस्तानी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। ब्रूक ने मात्र 51 गेंदों में 100 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उन्होंने विल जैक्स (28 रन) के साथ मिलकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इंग्लैंड ने 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

शाहीन की मेहनत पर फिरा पानी

पाकिस्तान के लिए शाहीन अफरीदी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें पर्याप्त सहयोग नहीं मिला। उस्मान तारिक और मोहम्मद नवाज ने 2-2 विकेट लिए, मगर वे हैरी ब्रूक के तूफान को रोकने में नाकाम रहे। पाकिस्तान लगभग वर्ल्ड कप से बाहर है लेकिन अभी एक मौका और है, श्रीलंका से मैच होना है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+