Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs कनाडा
Kal Ka Match Kon Jeeta: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने अगले दौर के लिए खुद को दौड़ में बरकरार रखा है। कनाडा के खिलाफ न्यूयॉर्क के नसाऊ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेलते हुए पाकिस्तानी टीम ने 7 विकेट से मुकाबला अपने नाम करते हुए अंक तालिका में भी भी खाता खोल लिया।
टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान ने धमाका कर दिया। कनाडा के ओपनर बल्लेबाज नवनीत धालीवाल महज 4 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। उनके बाद प्रगट सिंह और निकोलस किर्टन भी जल्दी ही आउट हो गए और कनाडा की स्थिति खराब हो गई।

लगातर विकेट पतन के बीच कनाडा के ओपनर बल्लेबाज आरोन जॉनसन ने अच्छी बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए टीम को न केवल सहारा प्रदान किया बल्कि अपना अर्धशतक भी पूरा कर लिया। वह 52 रनों की पारी खेलकर आउट हो गए। अन्य खिलाड़ी फ्लॉप रहे।
निचले क्रम से कनाडा के लिए साद बिन ने 10 और कलीम सना ने 13 रनों की पारी खेलते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। कनाडा ने पूरे ओवर खेलने के बाद 7 विकेट पर 106 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। आमिर और हारिस रऊफ ने पाकिस्तान के लिए 2-2 विकेट झटके।
जवाबी पारी में खेलते हुए पाकिस्तान के लिए बाबर आज़म ओपन करने नहीं आए। सैम अयूब और रिजवान खेलने आए। अयूब 6 रन बनाकर चलते बने। यहाँ से बाबर आज़म और रिजवान ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया। दोनों के बीच बेहतरीन अर्धशतकीय भागीदारी हुई।
बाबर आज़म 33 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन रिजवान क्रीज पर बने रहे और अर्धशतक जड़कर 53 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे। उस्मान खान भी 2 रन बनाकर नाबाद लौटे और पाकिस्तान ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। अब पाक के भी अंक तालिका में 2 अंक हैं। हालांकि अभी सुपर 8 की दौड़ काफी लम्बी है।












Click it and Unblock the Notifications