Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- पाकिस्तान vs बांग्लादेश
Kal Ka Match Kon Jeeta: बांग्लादेश को हराने के साथ ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी जीत दर्ज कर ली है। इससे पहले पाकिस्तान की टीम को नीदरलैंड और श्रीलंका के खिलाफ जीत मिली थी। शुरुआती दो मुकाबले जीतने के बाद पाकिस्तान को लगातार चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था। भारत के खिलाफ 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 7 विकेट से हार झेलने वाली पाकिस्तान की टीम एक बार फिर से जीत की पटरी पर लौट चुकी है।
पाकिस्तान ने आसानी से जीता मैच: बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बांग्लादेश के बल्लेबाज पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा स्कोर नहीं बना सके। यही वजह रही की पूरी टीम 204 रनों पर सिमट गई। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने आसानी से 205 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया। पाकिस्तान के लिए फखर ज़मान ने सबसे ज्यादा 81 रनों की पारी खेली।

गेंदबाजों ने दिखाया दम: इस पारी के लिए फखर जमान को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया। फखर ज़मान के अलावा अब्दुल्ला शफीक ने भी 67 रन बनाए। मोहम्मद रिजवान 26 और इफ्तिखार अहमद अंत तक नाबाद रहे। गेंदबाजी की बात करें तो पाकिस्तान की टीम ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की। शाहीन अफरीदी ने पावरप्ले में विकेट लेकर पाकिस्तान को बेहतरीन शुरुआत दिलाई। मोहम्मद वसीम जूनियर और शाहीन अफरीदी ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं हारिस रऊफ को दो सफलता मिली।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, आगा सलमान, इफ्तिखार अहमद, उसामा मीर, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।
बांग्लादेश: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमूदुल्लाह, तोहिद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरिफुल इस्लाम।












Click it and Unblock the Notifications