Kal Ka Match Kon Jeeta 29 April: मुंबई इंडियंस vs हैदराबाद- Who Won Yesterday Match

Kal Ka Match Kon Jeeta: वानखेड़े स्टेडियम में क्रिकेट प्रेमियों को रनों का ऐसा सैलाब देखने को मिला जिसने आईपीएल के इतिहास में एक और रोमांचक अध्याय जोड़ दिया है। मुंबई इंडियंस के 243 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.4 ओवरों में ही जीत दर्ज कर ली। हैदराबाद की इस धमाकेदार जीत के साथ ही मुंबई के गेंदबाजों का घरेलू मैदान पर संघर्ष जारी है।

इससे पहले, मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। सलामी बल्लेबाज रयान रिकल्टन ने हैदराबाद के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए मात्र 55 गेंदों में 123 रनों की तूफानी पारी खेली। उनकी इस पारी में 10 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। विल जैक्स (46) और हार्दिक पंड्या (31) के उपयोगी योगदान की बदौलत मुंबई ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 243 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

kal ka match kon jeeta

244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने वैसी ही शुरुआत दी जिसकी उन्हें जरूरत थी। ट्रेविस हेड ने महज 30 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने 8 छक्के और 4 चौके जड़े। वहीं अभिषेक शर्मा ने 24 गेंदों में 45 रन बनाकर मुंबई के खेमे में खलबली मचा दी।

मध्यक्रम में ईशान किशन के शून्य पर आउट होने के बाद अनुभवी हेनरिक क्लासेन ने मोर्चा संभाला। क्लासेन ने 30 गेंदों में नाबाद 65 रन (7 चौके, 4 छक्के) बनाकर मैच को मुंबई की पकड़ से पूरी तरह बाहर कर दिया। अंत में सलिल अरोड़ा ने महज 10 गेंदों में 300 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 30 रन बनाकर 18.4 ओवर में ही टीम को 249 के स्कोर तक पहुँचाकर जीत दिला दी।

मुंबई इंडियंस की ओर से अल्लाह ग़ज़नफ़र ने 2 विकेट जरूर लिए, लेकिन वह रन रोकने में नाकाम रहे। हार्दिक पंड्या और ट्रेंट बोल्ट को भी 1-1 सफलता मिली, लेकिन हैदराबाद के बल्लेबाजों ने 13.34 की रन रेट से रन बनाकर मुंबई के हर दांव को नाकाम कर दिया। इस सीजन आठ मैचों में मुंबई की यह छठी हार है, टीम अब प्लेऑफ़ से बाहर होने के कगार पर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+