Kal Ka Match Kon Jeeta 20 April: कल का मैच कौन जीता- मुंबई vs चेन्नई

Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में कल का मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने धमाकेदार अंदाज में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के हवा निकाल दी। रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी कर मैच समाप्त कर दिया।

इस सीजन मुंबई और चेन्नई का यह दूसरा मुकाबला था। टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का निर्णय लेते हुए मुंबई ने सबसे पहले रचिन रविन्द्र को आउट कर दिया। वह 5 रन बनाकर आउट हुए। उनके बाद शेख रसीद भी 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

kal ka match kon jeeta

पहला ही मैच खेल रहे आयुष म्हात्रे ने प्रभावित करने वाला काम करते हुए गदर मचाने का प्रयास किया और 15 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान आयुष ने 2 छक्के और 4 शानदार चौके जड़े। बाद में शिवम दुबे और जडेजा ने मिलकर मोर्चा संभाल लिया।

इन दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी हुई। दुबे ने इस सीजन अपनी पहली फिफ्टी भी पूरी कर ली। वह 32 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से 4 छक्के और 2 चौके आए। जडेजा ने अंत तक टिककर बैटिंग की लेकिन धोनी फ्लॉप हो गए, वह 4 रन के निजी योग पर आउट हुए।

जडेजा के बल्ले से अर्धशतकीय पारी देखने को मिली। उन्होंने 35 गेंदों में नाबाद 53 रनों की पारी खेली। जडेजा ने 2 छक्के और 4 शानदार चौके जमाए। इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स का स्कोर 5 विकेट पर 176 रनों तक पहुँच गया। जसप्रीत बुमराह ने मुंबई इंडियंस के लिए 2 विकेट झटके।

मुंबई की धाकड़ शुरुआत (Kal ka Match Kon Jeeta)

जवाबी पारी में खेलते हुए मुंबई के लिए रोहित शर्मा और रिक्लेटन ने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई का धुआं निकाल दिया। दोनों ने पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की। रिक्लेटन 19 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए लेकिन रोहित ने गदर काट दिया और 33 गेंदों में फिफ्टी जमा डाली।

रोहित-सूर्या ने मचा दिया तहलका (Kal Ka Match Kon Jeeta)

रोहित के साथ खेल रहे सूर्यकुमार यादव ने भी तूफानी अंदाज में बैटिंग की। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर 16वें ओवर में मुंबई को 9 विकेट से जीत दिला दी। रोहित ने 6 छक्कों और 5 चौकों से 45 गेंदों में नाबद 76 रन बनाए। सूर्या ने 5 छक्कों और 6 चौकों से 30 गेंद में नाबाद 68 रन बनाए। मुंबई की इस सीजन यह चौथी जीत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+