Kal Ka Match Kon Jeeta 3 April: कल का मैच कौन जीता- केकेआर vs हैदराबाद
Kal Ka Match Kon Jeeta: केकेआर और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल में कल का मुकाबला खेला गया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में यह मैच खेला गया था। मुकाबले में केकेआर के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने बेहतरीन काम किया। कमिंस की टीम के बल्लेबाज खास नहीं कर पाए।
पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह निर्णय सही साबित हुआ। डी कॉक महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। दूसरे ओपनर बल्लेबाज सुनील नारेन का बल्ला भी खामोश रहा, वह महज 7 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

इसके बाद कप्तान अजिंक्य रहाणे और अंगकृष रघुवंशी ने टीम को संकट से बाहर निकालने का जिम्मा लिया। दोनों मिलकर स्कोर 97 रनों तक लेकर चले गए। रहाणे के बल्ले से 4 छक्के और एक चौके की मदद से 27 गेंदों में 38 रनों की पारी आई।
उधर रघुवंशी में बेहतरीन बैटिंग करते हुए अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली। वह 2 छक्कों और 5 चौकों की मदद से 32 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनके आउट होने पर लग रहा था कि केकेआर का स्कोर 180 के करीब जाकर रुक जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
यहाँ वेंकटेश अय्यर नामक तूफ़ान ने हैदराबाद की उम्मीदों पर पानी फेरने का काम किया। वेंकटेश अय्यर ने महज 24 गेंदों में ही फिफ्टी जमा डाली। 3 छक्कों और 7 चौकों की मदद से अय्यर ने 29 गेंद में ही 60 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रिंकू सिंह ने 17 गेंदों में नाबद 32 रन बनाए और केकेआर का स्कोर 6 विकेट पर 200 तक चला गया।
जवाब में खेलते हुए हैदराबाद की खराब शुरुआत रही। वैभव अरोड़ा ने ट्रेविस हेड (4) और ईशान किशन (2) को आउट कर दिया। उनके बाद अभिषेक शर्मा 2 और नितीश रेड्डी ने 19 रन बनाए। यहाँ से एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए और बल्लेबाज बड़े लक्ष्य का दबाव सहन करने में नाकाम रहे।
कामिंदु मेंडिस ने 27 और हेनरिक क्लासेन ने 33 रन बनाए लेकिन इससे कुछ नहीं होना था। 17वें ओवर तक हैदराबाद की टीम 120 पर आउट हो गई और 80 रनों से हार गई, जो उनके आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी हार है। वरुण चक्रवर्ती और वैभव अरोड़ा ने केकेआर के लिए 3-3 विकेट झटके और टीम को दूसरी जीत दिला दी।












Click it and Unblock the Notifications