Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- RR vs LSG और MI vs GT
Kal Ka Match Kon Jeeta: आईपीएल में डबल हेडर के दिन दो मुकाबले खेले गए। रविवार को खेले गए पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद दूसरे मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 193 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसका क्रेडिट कप्तान संजू सैमसन को जाता है। सैमसन के बल्ले से 82 रनों की नाबाद पारी आई। रियान पराग ने 43 रन की पारी खेली।

रॉयल्स के खिलाफ जवाबी पारी में खेलते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 6 विकेट पर 173 रनों का स्कोर ही खड़ा कर पाई और पराजित हो गई। लखनऊ के लिए केएल राहुल ने 58 रनों की पारी खेली। उनके अलावा निकोलस पूरन के बल्ले से नाबाद 64 रन आए।
दूसरे मैच में मुंबई ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। गुजरात ने 6 विकेट पर 168 रनों का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया। सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज साई सुदर्शन रहे। उन्होंने 45 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा शुभमन गिल के बल्ले से भी 31 रन की पारी देखने को मिली। मुंबई के लिए बुमराह ने 3 और कोएट्जी ने 2 विकेट झटके।
इसके बाद जवाबी पारी में मुंबई का स्कोर 10 ओवर में 88 रन था लेकिन रोहित शर्मा (43) के आउट होने से स्थिति बिगड़ गई। डेवाल्ड ब्रेविस 46 रन बनाकर आउट हो गए। यहाँ से एक के बाद एक खिलाड़ी आउट होते चले गए और गुजरात ने जोरदार वापसी करते हुए मैच पर पकड़ बना ली। अंत में मुंबई की टीम 9 विकेट पर 162 रनों तक ही पहुँच पाई और मुकाबला हार गई। गुजरात के लिए मोहित शर्मा, ओमरजई, उमेश यादव और स्पेंसन जॉनसन ने 2-2 विकेट झटके।












Click it and Unblock the Notifications