Kal Ka Match Kon Jeeta 26 Sept: कल का मैच कौन जीता- भारत vs श्रीलंका
Kal Ka Match Kon Jeeta: एशिया कप में सुपर 4 के अंतिम मैच में भारत और श्रीलंका के बीच टक्कर हुई। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 202 रनों का आंकड़ा हासिल कर लिया। भारत के लिए हर मैच की तरह इस बार भी अभिषेक शर्मा का बल्ला चला। उधर निसंका ने शतक जमाया और मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर में गया।
श्रीलंकाई टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बैटिंग करने के लिए बुलाया। श्रीलंका का यह निर्णय सही साबित हो गया क्योंकि भारत ने शुभमन गिल के रूप में पहला विकेट गंवाया। गिल ने सिर्फ 4 रन बनाए। उनके बाद सूर्यकुमार यादव 12 के निजी स्कोर पर आउट होकर चले गए।

भारत के लिए अभिषेक शर्मा ने इस बार भी वही किया, जो हर मैच में करते आए हैं। उन्होंने लगातार तीसरा अर्धशतक जड़कर धमाका कर दिया। अभिषेक शर्मा 61 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने। बाद में तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाल लिया।
तिलक वर्मा अंत तक क्रीज पर टिके रहे, वह 34 गेंदों में 49 रन की नाबाद पारी खेलने में सफल रहे। सैमसन के बल्ले से भी 23 गेंदों में 39 रन आए। इस तरह भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 202 रनों का स्कोर हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए हसारंगा, असलंका, चमीरा, तीक्ष्णा और शनाका ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में खेलते हुए श्रीलंका ने कुसल मेंडिस का विकेट गंवा दिया, स्कोर 7 रन था। इसके बाद निसंका और कुसल परेरा ने कोई मौका नहीं देते हुए दूसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी कर डाली। परेरा 58 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए लेकिन निसंका ने धमाका कर दिया।
निसंका ने 52 गेंदों में ही अपना शतक पूरा कर लिया और श्रीलंका की जीत नजदीक थी। वह 107 रन बनाकर आउट हुए, तो मामला बिगड़ गया। मुकाबले में अंतिम ओवर में 12 रनों की दरकार थी। इसके बाद अंतिम गेंद पर 3 रनों तक मैच आ गया। हर्षित राणा के सामने शनाका थे। शनाका चौका नहीं लगा पाए लेकिन दो रन भागते हुए मुकाबले टाई करा दिया। इस तरह यह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया।
IND vs SL: सुपर ओवर में कौन जीता
सुपर ओवर में श्रीलंका के दो बल्लेबाज महज 2 के स्कोर पर आउट हो गए। भारत को 3 का लक्ष्य मिला, सूर्यकुमार यादव और गिल ने मिलकर पहली गेंद पर 3 रन भागकर मैच जीत लिया। इस तरह एक रोमांचक मैच में भारत ने जीत अर्जित की। इस एशिया कप में टीम इंडिया ने लगातार छठी जीत दर्ज की है, अब फाइनल मैच पाकिस्तान के साथ रविवार को होगा।












Click it and Unblock the Notifications