Kal Ka Match Kon Jeeta 15 Nov: कल का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Kal Ka Match Kon Jeeta: जोहांसबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने धमाल मचा दिया। टीम इंडिया ने बड़ा स्कोर खड़ा करते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम को पीछे धकेल दिया। भारतीय टीम ने इस मैच में जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका को सीरीज में 3-1 से पराजित कर दिया।

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए टीम इंडिया के ओपनरों ने गदर मचा दिया। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने मिलकर तूफानी अंदाज में बैटिंग की। दोनों ने धांसू बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को तेज शुरुआत देकर 73 रनों की भागीदारी की।

kal ka match kon jeeta

अभिषेक शर्मा 18 गेंदों का सामना करते हुए 36 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। इसके बाद संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने मिलकर गदर मचा दिया और 200 से ज्यादा रनों की रिकॉर्ड भागीदारी की। दोनों ने छक्कों की झड़ी सी लगा दी और टीम इंडिया की पारी में 23 छक्के लगे। यह पहली बार हुआ।

भारतीय टीम को इन दोनों ने मिलकर 1 विकेट पर 283 रनों के कुल स्कोर पर पहुंचा दिया। विदेश में भारत का यह सबसे बड़ा स्कोर है। सैमसन और तिलक दोनों ने नाबाद शतकीय पारियां खेली। सैमसन ने इस सीरीज के पहले मैच में सैकड़ा जमाया था। इसके बाद उनका शतक आया है। इस साल उनका तीसरा शतक है। तिलक वर्मा ने पिछले मैच में भी शतक जड़ा था।

सैमसन ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 109 की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 9 छक्के और 6 चौके जड़े। तिलक वर्मा ने 47 गेंदों में नाबाद 120 रन बनाए। उन्होंने 10 छक्के और 9 चौके जमाए।

जवाबी पारी में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीकी टीम बुरी तरह धराशाई हो गई। रीजा हेंड्रिक्स को अर्शदीप सिंह ने आउट कर दिया। वह अपना खाता खोले बिना ही चलते बने। उनके बाद भी नियमित अंतराल पर विकेट गिरे। रिक्लेटन 1 और मार्करम ने 8 रन बनाए। 4 विकेट दक्षिण अफ्रीका ने महज 10 रनों पर ही गंवा दिए थे।

इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर ने मिलकर कुछ रन बनाए लेकिन ये दोनों भी क्रमशः 43 और 36 रन बनाकर आउट हो गए। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह स्कोर चेज करना काफी मुश्किल काम था। अंततः दक्षिण अफ्रीकी टीम 148 रनों के कुल स्कोर पर आउट हो गई और भारत ने मेजबान टीम को 135 रनों से हराते हुए सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली। अर्शदीप ने 3 विकेट झटके, वरुण और अक्षर पटेल ने 2-2 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+