Kal Ka Match Kon Jeeta 10 Nov: कल का मैच कौन जीता- भारत vs दक्षिण अफ्रीका

Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए दूसरे टी20 मैच में कम स्कोर के बाद भी टीम इंडिया ने मेजबान टीम को परेशानी में डाल दिया। हालांकि अंततः दक्षिण अफ्रीका ने मैच में जीत दर्ज कर ली लेकिन इसे हासिल करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। वरुण चक्रवर्ती ने धमाल मचा दिया।

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीकी कप्तान मार्करम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और यह सही साबित हुआ। भारतीय टीम के ओपनर संजू सैमसन खाता खोले बिना आउट होकर चलते बने। उनके बाद अभिषेक शर्मा भी 4 के स्कोर पर चलते बने। सूर्यकुमार यादव ने भी इतने ही रन बनाए और टीम इंडिया मुश्किल में थी।

kal ka match kon jeeta

इस समय अक्षर पटेल ने आकर कुछ बेहतरीन शॉट जड़े और टीम को सहारा प्रदान किया लेकिन वह रन आउट होकर चलते बने। रिंकू सिंह का बल्ला नहीं चल पाया। वह 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। हार्दिक पांड्या ने क्रीज पर खड़े होकर अंत तक जिम्मा संभाला। वह 45 गेंदों में नाबाद 39 रन बनाने में सफल रहे और भारत को 6 विकेट पर 124 के स्कोर पर पहुंचा दिया।

जवाब में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की खराब शुरुआत रही। वरुण चक्रवर्ती ने अपनी मिस्ट्री स्पिन गेंदबाजी से तहलका मचा दिया। अफ्रीकी टीम के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए और 7 विकेट 86 रन के स्कोर पर ही गिर गए।

ट्रिस्टन स्टब्स ने मोर्चा संभाल लिया था और उनको कोएट्जी का साथ मिला। दोनों ने मिलकर धाकड़ बैटिंग करते हुए दक्षिण अफ्रीका को 19 ओवर में 7 विकेट पर 128 तक पहुंचाते हुए जीत दिलाई और सीरीज बराबर करा दी। स्टब्स ने नाबाद 47 और कोएट्जी ने नाबाद 19 रन बनाए। वरुण चक्रवर्ती ने 17 रन देकर 5 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+