Kal Ka Match Kon Jeeta 9 Oct: कल का मैच कौन जीता- भारत v बांग्लादेश
Kal Ka Match Kon Jeeta: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले गए मैच में टीम इंडिया ने धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मेहमान टीम को चारों खाने चित कर दिया। भारतीय टीम ने मुकाबला जीतकर सीरीज पर कब्जा जमा लिया। अभी एक मैच और है।
टॉस जीतकर बांग्लादेश ने भारत को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया और यह फैसला सही साबित हुआ। भारत के ओपनर बल्लेबाज संजू सैमसन 10 और अभिषेक 15 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव बी 8 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

मुश्किल स्थिति में भारतीय टीम के लिए नितीश रेड्डी और रिंकू सिंह ने धमाका कर शतकीय भागीदारी की। दोनों ने अर्धशतक जड़े। नितीश रेड्डी ने तूफानी अंदाज में खेलते हुए 34 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह ने 29 गेदों का सामना करते हुए 53 रनों की पारी खेली।
उनके बाद हार्दिक पांड्या ने भी कुछ बड़े शॉट जड़े और 19 गेंदों का सामना करते हुए 32 रन बनाए। अर्शदीप ने भी एक छक्का जमाया। भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 221 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर बांग्लादेश के लिए रास्ता मुश्किल बना दिया।
इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए बांग्लादेश ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। अर्शदीप सिंह ने पहला विकेट झटका। बाद में बाकी गेंदबाजों ने भी अपने हाथ दिखाए। बांग्लादेश के लिए महमुदुल्लाह ने 41 रनों की पारी खेली। बांग्लादेशी टीम अंतिम ओवर तक 135 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वरुण चक्रवर्ती और नितीश रेड्डी के खाते में 2-2 विकेट आए।
उधर महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने श्रीलंका को पराजित कर सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार रखी हैं। भारतीय टीम ने श्रीलंकाई टीम को 82 रनों के बड़े अंतर से पराजित कर दिया। पहले खेलते हुए टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 172 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में श्रीलंकाई टीम महज 90 के कुल स्कोर पर आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications