Kal Ka Match Kon Jeeta 20 Feb: कल का मैच कौन जीता- भारत vs बांग्लादेश
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और बांग्लादेश के बीच चैम्पियंस ट्रॉफी का मुकाबला कम स्कोरिंग वाला रहा लेकिन फैन्स की सांसें अटकाने वाला मैच था। भारतीय टीम ने इस मैच में बांग्लादेश को 6 विकेट के अंतर से पराजित कर दिया। शुभमन गिल के बल्ले से धमाकेदार पारी देखने को मिली, उन्होंने शतक जड़ा।
टॉस बांग्लादेश के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया जिसे टीम इंडिया के गेंदबाजों ने गलत साबित कर दिया। बांग्लादेश की टीम ने पावरप्ले के दौरान ही एक के बाद एक विकेट गंवाए और आधी टीम महज 35 के स्कोर पर ही आउट हो गई।

अक्षर पटेल की हैट्रिक बॉल पर रोहित शर्मा ने जाकिर अली का कैच छोड़ दिया और बाद में बांग्लादेशी टीम ने धमाकेदार अंदाज में वापसी कर डाली। जाकिर और तोहिद हृदोय ने मिलकर छठे विकेट के लिए 150 से भी अधिक रनों की भागीदारी कर टीम को मजबूती थी।
जाकिर ने फिफ्टी जड़ी और 68 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उधर हृदोय क्रीज पर खड़े रहे और शानदार शतक जड़कर 100 के निजी स्कोर पर आउट हुए। बांग्लादेश की टीम 228 के कुल स्कोर पर आउट हो गई। टीम इंडिया के लिए मोहम्मद शमी ने धमाकेदार अंदाज में गेंदबाजी की और 5 विकेट के साथ अपने 200 एकदिवसीय विकेट पूरे किये।
इसके बाद टीम इंडिया की जवाबी पारी में रोहित शर्मा की फायरिंग देखने को मिली। रोहित शर्मा ने टीम को तेज शुरुआत दी और 36 गेंद में 41 रन बनाकर आउट हुए। कोहली टिके लेकिन 22 रन बना आउट हो गए। श्रेयस अय्यर भी जल्दी चलते बने और यही हाल अक्षर पटेल का भी रहा। इन सबके बीच गिल टिके रहे।
गिल को केएल राहुल का साथ मिला और दोनों ने एक बेहतरीन भागीदारी कर टीम को जीत दिला दी। गिल ने अपना आठवां शतक जमाया और 101 के निजी स्कोर पर नाबाद लौटे। केएल राहुल ने 41 रनों की नाबाद पारी खेली। भारतीय टीम ने 6 विकेट से मैच जीतकर धांसू अंदाज में चैम्पियंस ट्रॉफी का आगाज किया।












Click it and Unblock the Notifications