Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया पांचवां टी20

Kal Ka Match Kon Jeeta: बेंगलुरु में पांचवें टी20 मुकाबले के साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज समाप्त हो गई। भारतीय टीम ने इस सीरीज में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित कर दिया। अंतिम मैच टीम इंडिया ने 6 रन से जीता।

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने भारत को बैटिंग करने के लिए बुलाया। टीम इंडिया की बैटिंग खराब रही। जायसवाल और ऋतुराज सस्ते में आउट हुए। सूर्यकुमार और रिंकू सिंह भी चलते बने। यहाँ से श्रेयस अय्यर और जितेश शर्मा ने मोर्चा संभाला।

kal ka match kon jeeta

अय्यर ने अपना अर्धशतक बनाया। उनके अलावा जितेश ने 24 और अक्षर पटेल ने 31 रनों की पारी खेलते हुए टीम इंडिया का स्कोर 8 विकेट पर 160 के कुल स्कोर तक पहुंचा दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए ड्वारशुइस और बेहरनडॉर्फ ने सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये।

जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया के लिए हेड ने 28 रन बनाए और बाद में विकेट गिरे, ऑस्ट्रेलिया की स्थिति जरूरी रन रेट बढने से खराब हुई। इन सबके बीच बेन मैकडरमोट क्रीज पर थे। वह रन बनाते चले गए और 54 रनों की शानदार पारी खेलकर आउट हुए।

अंत में मैथ्यू वेड ने रन बनाए और टीम को जीत की तरफ लेकर जा रहे थे लेकिन अंतिम ओवर में 22 पर आउट हो गए। यहाँ से भारत के पक्ष में मैच फिर से आ गया। कंगारू 8 विकेट पर 154 रन बना पाए और भारतीय टीम ने 6 रन से मैच अपने नाम कर लिया। मुकेश कुमार को 3 विकेट मिले।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+