Kal Ka Match Kon Jeeta 8 November: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की रोमांचक टी20 सीरीज का अंत वैसा नहीं हुआ जिसकी क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद थी। ब्रिस्बेन के 'द गाबा' मैदान पर पांचवां और अंतिम टी20 मुकाबला लगातार बारिश और खराब मौसम की भेंट चढ़ गया, जिसके कारण इसे रद्द घोषित करना पड़ा। टीम इंडिया की बैटिंग के दौरान ही बारिश ने खलल डाल दिया था।
हालांकि, यह परिणाम भारतीय टीम के लिए खुशी लेकर आया, क्योंकि सीरीज में 2-1 की अजेय बढ़त के चलते टीम इंडिया ने यह सीरीज अपने नाम कर ली।

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारतीय ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों पर खुलकर प्रहार किया और केवल 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन जोड़ दिए।
जब गेम रुका, तो गिल 29 और अभिषेक 23 रन बनाकर क्रीज पर रहे, बिजली कड़कने की वजह से गेम रुका था लेकिन बाद में बारिश ने सब कुछ खराब कर दिया, इन्तजार करने के बावजूद बारिश में कमी नहीं आई। जब मैदान खेलने लायक नहीं रहा, तो अंपायरों ने मैच को रद्द करने का फैसला किया।
पहला टी20 भी बारिश के कारण रद्द हो गया था और दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता। इसके बाद भारतीय टीम ने लगातार तीसरा और चौथा मुकाबला जीतकर सीरीज में 2-1 की निर्णायक बढ़त बना ली थी। अंतिम मैच रद्द होने से भारत की जीत पर मुहर लग गई।
युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए 'प्लेयर ऑफ द सीरीज' चुना गया। अभिषेक ने सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सर्वाधिक 163 रन बनाए। अंतिम मैच में भी, खेल रुकने तक, वह शुभमन गिल के साथ मिलकर विस्फोटक अंदाज़ में बल्लेबाजी कर रहे थे। वनडे सीरीज में हार का बदला भारत ने टी20 सीरीज में जीत के साथ ले लिया।












Click it and Unblock the Notifications