Kal Ka Match Kon Jeeta: कल का मैच कौन जीता- भारत vs ऑस्ट्रेलिया चौथा टी20
Kal Ka Match Kon Jeeta: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रायपुर में खेला गया मुकाबला टीम इंडिया ने जीत लिया। इस मुकाबले में जीत के साथ ही भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 से विजयी बढ़त हासिल कर ली। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 174 रन बनाए, जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 154 का स्कोर बनाया।
कंगारू कप्तान मैथ्यू वेड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया था। इसके बाद भारत के लिए यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय भागीदारी की।

जायसवाल ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 37 रनों की पारी खेली। उनके बाद श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार सस्ते में आउट हो गए। बाद में ऋतुराज गायकवाड़ भी 32 रन के निजी स्कोर पर चलते बने। यहाँ से रिंकू सिंह और जितेश शर्मा ने तूफानी बैटिंग की।
जितेश शर्मा ने 19 गेंदों का सामना कर 1 चौके और 3 छक्कों से 35 रनों की पारी खेली। रिंकू सिंह के बल्ले से 29 गेंद में 4 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 46 रनों की पारी आई और टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 174 रनों का बेहतरीन स्कोर हासिल कर लिया। ड्वारशुइस ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके।
जवाब में खेलते हुए ऑस्ट्रेलिया ने फिलिप का विकेट गंवाया। इसके बाद दीपक चाहर को ट्रेविस हेड ने एक ओवर में 22 रन जड़े लेकिन अक्षर पटेल ने उनको 31 रन पर आउट कर दिया। यहाँ से कुछ विकेट और भी गिरे, ऑस्ट्रेलिया की टीम परेशानी में दिखाई दी।
अक्षर पटेल ने 16 रन देकर 3 विकेट झटके, रवि बिश्नोई ने 17 रन देकर 1 विकेट झटका। दोनों के ओवरों में रन नहीं आए और ऑस्ट्रेलियाई टीम पिछड़ती ही चली गई। अंत में वेड ने कुछ शॉट जड़े और 23 गेंदों में नाबाद 36 रनों की पारी खेली लेकिन टीम को 154 के स्कोर तक ही पहुंचा पाए। इस तरह भारत ने 20 रन से मैच जीतने के अलावा सीरीज भी कब्जा ली। इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा टी20 जीतने का कीर्तिमान भारत ने बनाया है।












Click it and Unblock the Notifications